दीन दुखियों की सेवा का मार्ग स्वयं भगवान ने दिखाया : राधे-राधे

पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा का मार्ग स्वयं भगवान ने दिखाया। भगवान स्वयं सेवा करने के लिए अवतरित हुए। राधे-राधे महाराज जगन्नाथ मंदिर एवं अग्रवाल वैश्य पंचायत सहित महिला संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिवस कथा सुना रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:00 AM (IST)
दीन दुखियों की सेवा का मार्ग स्वयं भगवान ने दिखाया : राधे-राधे
दीन दुखियों की सेवा का मार्ग स्वयं भगवान ने दिखाया : राधे-राधे

जागरण संवाददाता, पानीपत : पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा का मार्ग स्वयं भगवान ने दिखाया। भगवान स्वयं सेवा करने के लिए अवतरित हुए। राधे-राधे महाराज जगन्नाथ मंदिर एवं अग्रवाल वैश्य पंचायत सहित महिला संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिवस कथा सुना रहे थे।

चौथे दिन के प्रसंग कृष्ण जन्म एवं राम जन्म पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। मिठाई एवं खिलौने बांट कर भगवान के जन्म का खूब आनंद उठाया। कृष्ण जन्म पर 'जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी' नंद के घर आनंद भयो' जय कन्हैया लाल की' भजनों एवं जयकारों से पंडाल गूंज उठा। पंडित राधे-राधे महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा पर अपने व्याख्यान देते समय श्री कृष्ण जन्म महोत्सव एवं राम जन्म महोत्सव का प्रसंग भावपूर्ण एवं संगीतमय शैली में सुनाया। नंद महोत्सव पर 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया। प्रधान राजिद्र गुप्ता ने माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया। महोत्सव में नंद श्रद्धालु नंद बाबा बनकर पंडाल के अंदर आए। इस अवसर पर जयपाल कंसल, दलीप गुप्ता, सुरिदर गुप्ता, दिनेश मित्तल, लाल चंद तायल, परदीप तायल, हितेंद्र कंसल,सनी कंसल योगेश गुप्ता, भूषण गुप्ता, सुबोध गुप्ता, वीणा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सीमा गुप्ता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी