आठ दिसंबर से गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

आठ से 14 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सुखदेव नगर में जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक में यह जानकारी समिति के संयोजक सूरज दूरेजा ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:28 PM (IST)
आठ दिसंबर से गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा
आठ दिसंबर से गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

जागरण संवाददाता, पानीपत : आठ से 14 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सुखदेव नगर में जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक में यह जानकारी समिति के संयोजक सूरज दूरेजा ने दी। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को कोविड में जान गंवाने वाले जीवों के निमित्त हवन का कार्यक्रम रखा गया है। 9 दिसंबर को युवा चेतना सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 10 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में महिला शक्ति कार्यक्रम के लिए भाग लेने के लिए श्री कृष्ण कृपा महिला मण्डल की सदस्य जाएंगी। 11 दिसंबर को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में युवा चेतना शिविर में भाग लेने के लिए पानीपत से कृष्ण कृपा युवा वर्ग जाएगा। 12 दिसंबर को महिला मंडल कृष्ण कृपा परिवार द्वारा विभिन्न संस्थानों में गीता पाठ का कार्यक्रम रहेगा। 13 दिसंबर को पानीपत जिला जेल परिसर में जेल कैदियों के साथ गीता पाठ का कार्यक्रम रहेगा। 14 दिसंबर को गीता जी की भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल मदान, प्रदीप चौधरी, ललित गोयल, राजकुमार झाम्ब, कृष्ण नारंग, अर्जुन नारंग, सुभाष मैहता, अंकुश बंसल, रविन्द्र सैनी, सुरेश शर्मा, मोहित मलिक व महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी