Gita Jayanti Mahotsav 2021: 48 कोस के 75 तीर्थों पर कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, 42 से ज्‍यादा टीमें देंगी प्रस्‍तुति

गीता जयंती महोत्‍सव में 48 कोस के 75 तीर्थों पर 42 से ज्यादा टीमें देंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। महोत्सव में पहली बार सरकार ने लिया तीर्थों के जरिये लोगों को महोत्सव से जोडऩे का निर्णय। हरियाणा कला परिषद ने तीर्थों पर कार्यक्रम करने का शेड्यूल किया तैयार।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:25 PM (IST)
Gita Jayanti Mahotsav 2021: 48 कोस के 75 तीर्थों पर कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, 42 से ज्‍यादा टीमें देंगी प्रस्‍तुति
गीता जयंती महोत्‍सव के लिए कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार केवल ब्रह्मसरोवर तक की सीमित नहीं रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 48 कोस कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों पर भी कराए जाएंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और प्रशासन ने आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए 75 तीर्थ स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश के कोने-कोने से 42 टीमें बुलाई गई हैं।

हरियाणा कला परिषद के निदेशक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी संजय बसीन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से पहली बार 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। कलाकारों को यहां अपना हुनर दिखाने के साथ प्रदेश की संस्कृति दिखाने का मौका मिलेगा। तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यहां पर यह कलाकार देंगे कार्यक्रम

संजय भसीन ने बताया कि कैथल पूंडरी से जोगी राम लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देंगे। गांव भौंसला उचाना जींद से बीन बाजा पार्टी व नुक्कड नाटक, फेथ इन थियेटर कुरुक्षेत्र से ऋषिपाल नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण युवा विकास मंडल मथाना की मनोज पार्टी रागिणी व हरियाणवी नृत्य, किरमच से प्रेम हरियाणवी, कुरुक्षेत्र से मनोज कुमार, जींद से गौरव जांगड़ा, थानेसर से विकास शर्मा, राकेश बहमणी, करनाल कला साधक मंच, जयसुत, गोबिंद आहुजा, फरीदाबाद से मोंटी शर्मा, कुरुक्षेत्र से नाथ प्रतिष्ठा संस्थान के सन्नी कुमार हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम व कत्थक की प्रस्तुति देंगे।

पंजाब की लोक कला की देंगे प्रस्तुति

महोत्सव में प्रदेश के अलावा साथ लगते पंजाब के लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। पंजाबी सिंगर समिंद्र शम्मी, कुरुक्षेत्र से नीरज सेठी, करनाल जागृति मंच के जोगिंद्र सिंह, अंबाला से दिलावर कौशिक, याज्ञना परफोर्मिंग आर्टस से कुलेश्वर कुमार ठाकुर, सरस्वती कला मंच जुलाना से रवि शंकर शर्मा, शोद्यार्थी गीता, कैथल से राधा कृष्ण मंडली के गोपाल वर्मा, कैथल से भारती कालड़ा, हरीश, शिव शक्ति कला मंच कुरुक्षेत्र से गुलाब सिंह, समालखा पानीपत से चंचल शर्मा, लोक सांस्कृतिक मंच हिसार से विकास कुमार, तरावड़ी करनाल से प्रमोद भारती, जींद से पवन राज, अंकित आर्य, शिवम व दल, गोहाना से विशेष भंडारी, जींद से इंद्रजीत सिंह, तरावड़ी से विशाल पोपली, करनाल से गगन रहेजा, अभिषेक, तरावाड़ी से लवकेश, कैथल से फीका राम, महम से सोमवीर, राजेंद्र कुमार व करनाल से आजाद सिंह सहित अन्य पार्टियों को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी