Gita Jayanti Mahotsav 2021: शिल्‍प और सरस मेले से गीता महोत्‍सव की शुरुआत, पढ़ें पूरा शेड्यूल, जानें किस दिन क्‍या खास

Gita Jayanti Mahotsav 2021 कुरुक्षेत्र शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की महक पहुंचेगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में दीपोत्सव रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र। विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी की भी होगी महोत्सव में अनोखी पहल।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:16 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:54 AM (IST)
Gita Jayanti Mahotsav 2021: शिल्‍प और सरस मेले से गीता महोत्‍सव की शुरुआत, पढ़ें पूरा शेड्यूल, जानें किस दिन क्‍या खास
गीता जयंती महोत्‍सव दो दिसंबर से शुरू हो रहा।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आज से आगाज होगा। सरस व क्राफ्ट मेले के साथ महोत्‍सव की शुरुआत होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित महोत्सव स्थल पर इसकी घोषणा की। महोत्सव के मुख्य आयोजन नौ से 14 दिसंबर को होंगे। इसको लेकर प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महोत्सव का थीम आजादी का अमृत महोत्सव होगा। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 14 दिसंबर को होने वाला दीपोत्सव यादगार क्षण होगा। इस दिन धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर संस्थाओं के सहयोग से ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व ज्योतिसर तीर्थ पर पांच लाख दीये लगाए जाएंगे।

Koo App

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल करेंगे शिल्प मेले का उद्घाटन #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 2 Dec 2021

इस वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, पर्यटन विभाग, प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का सहयोग रहेगा।

आइये जाने कब क्या होगा

-दो दिसंबर को शिल्प और सरस मेला लगाया जाएगा। इस बार कोरोना को देखते हुए इस बार 350 स्टाल लगाए जाएंगे। इससे पहले इनकी संख्या सात सौ से आठ सौ रहती थी। शिल्प और सरस मेला 19 दिसंबर तक चलेगा। इसमें देश के करीब 15 प्रदेशों के अलावा कई दूसरे देशों के शिल्पकार जुड़ेंगे। 2 नवंबर से 19 दिसंबर तक शिल्प व सरस मेला होगा। इसके साथ छोटे स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सांध्यकालीन आरती की जाएगी।

09 दिसंबर, वीरवार

-गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीमद्भगवतगीता का संपूर्ण पाठ प्रात:10 बजे होगा।

-ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ व गीता पूजन 11:15 बजे होगा।

-श्रीमद्भगवतगीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन मध्याह्न 12:00 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती सायं 5:30 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:00 बजे।

10 दिसंबर, शुक्रवार :

-गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भगवदगीता का संपूर्ण पाठ सुबह 10 बजे।

-सीनेट हाल-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी प्रात: 10 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग-ब्रह्मसरोवर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रात: 11 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती सायं 5:30 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:00 बजे।

11 दिसंबर शनिवार :

-गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 2:00 बजे।

-सीनेट हाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का समापन अपराह्न 2:00 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती सायं 5:30 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:00 बजे।

12 दिसंबर, रविवार :

-गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भगवदगीता का संपूर्ण पाठ सुबह 10 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग-ब्रह्मसरोवर में अपराह्न दो बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती सायं 5:30 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:00 बजे।

13 दिसंबर, सोमवार :

-गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर में श्रीमद्भगवदगीता का संपूर्ण पाठ सुबह 10 बजे।

-श्रीकृष्ण संग्रहालय में गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण प्रात: 10 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग-ब्रह्मसरोवर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रात: 11 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती सायं 5:30 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:00 बजे।

14 दिसंबर, मंगलवार :

-गीता जन्मस्थली-ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर में श्रीमद्भगवदगीता का संपूर्ण पाठ सुबह 10 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में विद्यार्थी गीता का वैश्विक पाठ : 11 बजे।

-श्रीमदभगवतगीता सदन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान अपराह्न 2:00 बजे।

-सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव सायं 5:00 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग में महारआरती व दीपदान सायं 6:00 बजे।

-पुरुषोत्तमपुरा आग में सांस्कृतिक संध्या-आजादी का अमृत महोत्सव सायं 6:30 बजे।

ये कार्यक्रम भी प्रमुख रहेंगे

इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 9 से 14 दिसंबर 2021 तक होंगे। अहम पहलू यह है कि इस वर्ष महोत्सव में दीपोत्सव, संत सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, गीता मैराथन, 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की विभिन्न विभागों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और आजादी के अमृत महोत्सव की प्रदर्शनी के साथ-साथ आनलाइन प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

नौ से 14 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला, रंगोली, हरियाणा पैवेलियन, आरती स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। नौ दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर गीता यज्ञ व गीता पूजन किया जाएगा।

अन्य कार्यक्रम :

नौ से 14 दिसंबर :

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में गीता पुस्तक मेला व रंगोली प्रतियोगिता।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनियां।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में राज्य प्रदर्शनी-सूचना एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में विश्व गुरु भारत व 48 कोस कुरुक्षेत्र पर प्रदर्शनी।

-पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में हरियाणा पैवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

10 दिसंबर : सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन गीता श्लोकोच्चारण व चित्रकला प्रतियोगिता।

13 दिसंबर : आनलाइन गीता सदन का उद्घाटन सत्र।

14 दिसंबर : 55 हजार विद्यार्थी आनलाइन वैश्विक गीता पाठ प्रात: 11 बजे।

14 दिसंबर : 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव।

chat bot
आपका साथी