अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 56,800 विद्यार्थी करेंगे गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण, प्लान तैयार

गीता जयंती के अवसर पर 56800 में से 55000 आनलाइन और 1800 विद्यार्थी थीम पार्क में आफलाइन करेंगे श्लोकों उच्चारण। जिले के प्रत्येक स्कूल से लिए जाएंगे 200-200 विद्यार्थी। श्लोक उच्चारण की तैयारी के लिए चार स्थानों को किया चयनित।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:55 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 56,800 विद्यार्थी करेंगे गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण, प्लान तैयार
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 आफलाइन और आनलाइन श्लोक उच्चारण।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कोरोना काल के बाद अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 आफलाइन और आनलाइन माध्यम से मनाया जाएगा। अबकी बार महोत्सव में 56,800 विद्यार्थी 14 दिसंबर को एक साथ गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने जिलेभर के स्कूल प्रिंसिपलों की बैठक लेकर 56 हजार 800 विद्यार्थियों को श्लोक उच्चारण के लिए तैयार करने के लिए आदेश जारी किए है। प्लान के अनुसार जिलेभर के प्रत्येक स्कूल से 200-200 विद्यार्थियों को श्लोक उच्चारण में भाग लेने के लिए शामिल किया जाएगा।

समग्र शिक्षा से जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) विनोद कौशिक ने बताया कि 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले श्लोक उच्चारण का प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसमें जिले के चार स्थानों का चयन किया गया है। जहां पर 56,800 विद्यार्थियों को श्लोक उच्चारण के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले कुरुक्षेत्र में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 श्लोकों का उच्चारण 18,000 विद्यार्थियों ने किया था। लेकिन अबकी बार 56,800 विद्यार्थी एक साथ गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। उन्होंने बताया कि चारों चयनित स्थानों पर चलने वाली तैयारी की मानिटरिंग करने के लिए तीन राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपलों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई है। जिनकी देखरेख में 56,800 विद्यार्थी गीता के श्लोकों का सही उच्चारण करना सीखेंगे।

इन स्थानों पर होगी तैयारी

- श्रीमद्भगवद् गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल

- महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल

- बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल

- गुरुकुल कुरुक्षेत्र

इनकी देखरेख में होगी तैयारी

- राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरी से प्रिंसिपल दया सिंह स्वामी

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरींडवा से प्रिंसिपल इंदू कौशिक

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना से प्रिंसिपल रीटा बटला

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में जिले से 56 हजार 800 विद्यार्थी श्लोक उच्चारण में भाग लेंगे। जिसमें 55 हजार विद्यार्थी आनलाइन और 1,800 विद्यार्थी आफलाइन माध्यम से थीम पार्क में गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इसकी तैयारी के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित कर दी गई है।

अरुण आश्री, डीईओ, कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी