नहर किनारे बेसुध मिली बच्ची

नारायणा गांव के सामने दिल्ली पैरलल नहर की पटरी के भीतर एक नौ साल की बच्ची बेसुध मिली है। पुलिस ने बच्ची को उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। पानी में काफी समय तक पैर होने से वह डरी थी। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बच्ची छाजपुर की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:40 AM (IST)
नहर किनारे बेसुध मिली बच्ची
नहर किनारे बेसुध मिली बच्ची

जासं, समालखा : नारायणा गांव के सामने दिल्ली पैरलल नहर की पटरी के भीतर एक नौ साल की बच्ची बेसुध मिली है। पुलिस ने बच्ची को उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। पानी में काफी समय तक पैर होने से वह डरी थी। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बच्ची छाजपुर की है। उसने अपना नाम कोमल बताया है। उसने अपने पिता का नाम मोनू बताया है, जिसे मामले की सूचना दे दी गई है। डाक्टर ने बच्ची को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। पिता ने जांच अधिकारी को बताया कि बच्ची रविवार सुबह से लापता थी। स्वजन उसे खोज रहे थे। वह कैसे नहर किनारे पहुंची, इसका जांच और पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी