पानीपत के वार्ड 7 को सौगात, बनेंगे दो भव्‍य स्‍वागत गेट

पानीपत के वार्ड सात के लोगों को सौगात मिली है। वार्ड सात में दो भव्‍य स्‍वागत गेट बनेंगे। इसके लिए 46.52 लाख का टेंडर लगाया गया है। गौतम बुद्ध नगर व ड्रेन नंबर एक कुटानी रोड के पास बनेगा स्वागत गेट निगम ने शुरू की वर्कआर्डर की प्रक्रिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:45 AM (IST)
पानीपत के वार्ड 7 को सौगात, बनेंगे दो भव्‍य स्‍वागत गेट
पानीपत नगर निगम की ओर से दो भव्‍य स्‍वागत गेट।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 7 में दो भव्य स्वागत गेट बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम 46.52 लाख का टेंडर लगा दिया है। यह स्वागत गेट गौतम बुद्ध नगर व ड्रेन नंबर एक कुटानी रोड के पास बनाया जाएगा। इससे वार्ड को एक नई पहचान मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में स्वागत गेट बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम आए दिन टेंडर लगा रहा है। 2022 अप्रैल तक सभी स्वागत गेट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पार्षदों व स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की थी कि शहर के वार्डों को एक नई पहचान मिले इसके लिए स्वागत बनाए जाए। इसके बाद नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट मांगी थी जहां स्वागत गेट बनाए जाने थे। इसमें लगभग सभी पार्षदों ने स्वागत गेट बनाने की रिपोर्ट सौंप दी है। शहर में 18 से ज्यादा जगहों पर स्वागत गेट बनाए जाने है। इससे बाहर से आने वाले लोगों को आसानी होगीं।

तीन माह में बनकर तैयार किए जाएंगे दोनों स्वागत गेट

वार्ड 7 में प्रस्तावित दोनों स्वागत गेट का लगा टेंडर जैसे ही खुलता है तो उसके तुरंत बाद तीन माह में स्वागत गेट बनाने होंगे। इसी तरह शहर के अन्य स्वागत गेट भी तीन माह में बनाए जाएंगे। उम्मीद है कि जनवरी माह तक सभी टेंडर लग जाएंगे और जनवरी के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा।

स्वागत गेट सुंदर लुक दिया जाएगा

वार्डों में स्वागत गेट बनाने के लिए सुंदर लुक दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्वागत गेट पर टावर लाइट लगाई जाएगी। इससे स्वागत गेट रात के समय भव्य दिखाई देंगे।

वार्ड को मिलेगी नई पहचान

वार्ड 7 के पार्षद अशोक कटारिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि वार्ड में स्वागत गेट बनने से नई पहचान मिलेगी। इससे वार्ड की सुंदरता के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी आसानी से आ-जा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी