जिला स्तर पर मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव

गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। शहर में इसके लिए व्यापक प्रचार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 07:12 AM (IST)
जिला स्तर पर मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव
जिला स्तर पर मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव

जागरण संवाददाता, पानीपत : गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। शहर में इसके लिए व्यापक प्रचार किया जाएगा।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीरपाल सरो ने इसके लिए शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस पर बात की। डीसी सुमेधा कटारिया ने कार्यक्रम की रिपोर्ट रखी। महानिदेशक ने गीता जयंती महोत्सव के लिए सरकार की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों को विस्तार से बताया।

डीसी ने बताया कि गीता महोत्सव 2019 को भव्यपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शीघ्र ही बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के साथ-साथ आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता थीम पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति मुख्य उद्देश्य मुख्य रहेगा।

chat bot
आपका साथी