गैस से अंत्येष्टि नहीं कर पा रहे, परीक्षण के लिए नहीं मिल रहा शव

पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम ने असंध रोड शिवपुरी पर गैस आधारित अंत्येष्टि के लिए प्लांट तो लगा दिया लेकिन यह चालू नहीं हो सका। इस पर अभी कोई भी अंत्येष्टि करवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुरानी पद्धति से लोग संस्कार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 09:39 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 09:39 AM (IST)
गैस से अंत्येष्टि नहीं कर पा रहे, परीक्षण के लिए नहीं मिल रहा शव
गैस से अंत्येष्टि नहीं कर पा रहे, परीक्षण के लिए नहीं मिल रहा शव

जागरण संवाददाता, पानीपत : पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम ने असंध रोड शिवपुरी पर गैस आधारित अंत्येष्टि के लिए प्लांट तो लगा दिया, लेकिन यह चालू नहीं हो सका। इस पर अभी कोई भी अंत्येष्टि करवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुरानी पद्धति से लोग संस्कार कर रहे हैं। प्लांट पर लगभग 62 लाख रुपये का खर्च आया है। यहां एक ही दिन में अस्थियां मिल सकती हैं। अब इसे चालू करने के लिए लावारिस शव का इंतजार किया जा रहा है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए इसे लगाया गया है। नूरवाला में दूसरा गैस आधारित अंत्येष्टि संयंत्र लगेगा। इसके लिए नगर निगम ने डीसी कार्यालय के माध्यम से आइओसीएल को प्रस्ताव भेजा है। आइओसीएल की स्वीकृति के बाद टेंडर किए जाएंगे। नगर निगम के चीफ इंजीनियर महीपाल ने बताया कि गैस आधारित अंत्येष्टि से पेड़ पौधे बचेंगे। पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। दिल्ली सहित बड़े-बड़े शहरों में इसके माध्यम से अंत्येष्टि की जाती है। हमारे यहां धार्मिक भावना होने के कारण लोग इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी