मेलों में रहें सावधान, राजस्थान और पंजाब के गैंग पानीपत और जींद में कर रहे झपटमारी

पानीपत में राजस्थान और पंजाब के गैंग सक्रिय हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। मेलों में झपटमारी करते हैं। इंटरनेट पर पता करते हैं कि मेला कहां हैं। इनकी ज्यादातर शिकार ऐसी महिलाएं होती हैं जो अकेली आई होती हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:59 AM (IST)
मेलों में रहें सावधान, राजस्थान और पंजाब के गैंग पानीपत और जींद में कर रहे झपटमारी
पानीपत पुलिस ने दो ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पानीपत, जेएनएन। दूसरे प्रदेश के पुरुष महिलाएं गैंग बनाकर पानीपत और जींद के मेलों में चेन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने दो ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह पंजाब व राजस्थान के हैं। गिरोह के शातिर बदमाश इंटरनेट के जरिये मेलों का पता लगाते हैं। इसके बाद भीड़ में शामिल होकर रेकी करते हैं। महिलाएं उन महिलाओं को शिकार बनाती हैं जो अकेली होती हैं। वे महिला को घेर लेती हैं और मौका मिलते ही वारदात कर देती हैं। इसके बाद आसानी से भीड़ से निकल जाती हैं।

राजस्थान के गैंग की चार महिलाएं काबू
पाथरी गांव स्थित पाथरी मेले में चेन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाली चाल महिलाओं को स्पेशल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-टू) ने गिरफ्तार किया। ये महिलाएं राजस्थान की हैं। इस गिरोह में 10 से 12 महिला व पुरुष शामिल हैं। एक पुरुष व चार महिलाएं पाथरी मेले में पहुंची और अन्य गिरोह के बदमाश जींद के भनभौरी मेले में गए। दोनों जगहों पर चेन झपटमारी की वारदात की गई। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की भी तलाश कर रही है।

बहन औरप जीजा संग बनाया गैंग
पंजाब के सुरेंद्र ने ममेरी बहन और जीजा के साथ मिलकर गैंग बनाया। वे तीनों पाथरी के मेले में पहुंचे। पहले सामान की खरीदारी की और फिर चेन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। सीरेंद्र को सीआइए-थ्री ने काबू किया। उसके जीजा व बहन की तलाश में पंजाब में छापामारी की जा रही है। सुरेंद्र पंजाब में भी चेन झपटमारी की वारदात कर चुका है।

chat bot
आपका साथी