Ganesh Visarjan 2021: आज होगा बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन, कांस्टेबल परीक्षा के चलते जुलूस निकालने पर रोक

आज बप्पा की विदाई का दिन है। भक्त भगवान गणपति की प्रतिमाओं का पश्चिमी यमुना नहर किनारे विसर्जन होता है। एक दो तीन चार गणपति जी की जय जयकार। गणपति बप्पा मोर्या अगले बरस तू जल्दी आ। इस तरह के जयघोष दिनभर गूंजते हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:58 PM (IST)
Ganesh Visarjan 2021: आज होगा बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन, कांस्टेबल परीक्षा के चलते जुलूस निकालने पर रोक
आज गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। हर साल गुलाल, बैंडबाजों की धुन, ढोल की थाप पर उत्साह व श्रद्धा के साथ भगवान गणपति की प्रतिमाओं का पश्चिमी यमुना नहर किनारे विसर्जन होता है। एक दो तीन चार गणपति जी की जय जयकार। गणपति बप्पा मोर्या अगले बरस तू जल्दी आ। इस तरह के जयघोष दिनभर गूंजते हैं। यह जयकारे तो इस बार भी सुनाई देंगे। परंतु भीड़ न जुटे इसे लेकर भी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने साफ कर दिया है जुलूस की बजाय अपने वाहनों में ही आएं। इन आदेशों से लोगों में निराशा है। वैसे इन आदेशों का कोई असर होगा भी या नहीं इसका पता आज लगेगा।

नहर किनारे कई जगह होगा विसर्जन

आज बूड़िया, बाडी माजरा, दड़वा, फतेहपुर पुल, हमीदा हेड के अलावा जम्मू कालोनी में पश्चिमी यमुना नहर में गणपति विसर्जन होगा। जहां पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ बाडी माजरा पुल के पास जुटती है। यहां पर पक्के व कच्चे घाट दोनों हैं। क्योंकि यहां पर हर साल छठ महापर्व पर भी बड़ा आयोजन होता है। इसलिए गणपति उत्सव के दौरान भी यहां पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। गत वर्ष तो कोरोना महामारी के कारण कोई आयोजन नहीं हो सका था। हालांकि इस समय कोरोना संक्रमण न के बराबर है। फिर भी सुरक्षा जरूरी है।

इसलिए किया जाता है विसर्जन 

श्रद्धानुसार लोग अपने अनुसार बप्पा की पूजा के दिन निर्धारित करते हैं। उसके बाद उनका विसर्जन जरूर करते हैं। विर्सजन भी भगवान का उतने ही धूमधाम से किया जाता है, जितना की स्थापना के समय उनका स्वागत होता है। मान्यता है कि बिना विसर्जन बप्पा की पूजा पूरी नहीं मानी जाती। इसलिए विसर्जन करना जरूरी होता है। 

परीक्षा के चलते एसपी ने जारी किए आदेश

जिला में महिला कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा हो रही है। शनिवार को हजारों की संख्या में युवतियां व महिलाएं परीक्षा देने पहुंची थी। आज भी 31 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। एसपी कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह सिंह के माध्यम से बताया कि रविवार को हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल की लिखित परीक्षा है और रविवार को ही गणेश चतुर्थी है। जिस किसी भी श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करना है वह अपने निजी वाहन से नहर पर जाए। गणेश चतुर्थी के मौके पर जुलूस के रूप में न निकलें।

कांस्टेबल की लिखित परीक्षा

चतुर्थी के मौके पर रविवार को कांस्टेबल की लिखित परीक्षा भी है। शहर में पहले ही ट्रैफिक का दबाव है। हम सब जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए ट्रैफिक का दबाव न बनाएं। चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। घाट पर लोगों की सुरक्षा के लिए डीएसपी की अगुवाई में फोर्स लगाई गई है। अन्य इंतजाम भी पुलिस विभाग द्वारा किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी