कैथल में दोस्ती का कत्ल, भाभी से छेड़छाड़ करता था दोस्त, युवक ने रोका तो रची खौफनाक साजिश

कैथल में आठ अप्रैल की रात कंबाइन मालिक की हत्या हुई थी। पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपित मृतक मनीष की भाभी से छेड़छाड़ करता था। मृतक ने उसे टोका तो उसने हत्या की साजिश रच डाली।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:13 PM (IST)
कैथल में दोस्ती का कत्ल, भाभी से छेड़छाड़ करता था दोस्त, युवक ने रोका तो रची खौफनाक साजिश
कैथल में कंबाइन मालिक की हत्या का आरोपित दोस्त पुलिस की हिरासत में।

कैथल, जेएनएन। कैथल में कंबाइन मालिक की हत्या के राज पर से पर्दा उठ गया है। मृतक का दोस्त ही उसका हत्यारोपित निकला। आरोपित मृतक की भाभी से काफी समय से छेड़छाड़ करता था। मृतक ने उसे कई बार समझाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

कैथल के गांव ककहेड़ी में आठ अप्रैल की रात कंबाइन मालिक मनीष का शव खेतों में पड़ा हुआ मिला था। सीवन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सीआइए टू पुलिस और सीवन थाना पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए तीन दिन में ही वारदात को अंजाम देने वाले युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

गौरव को घर आने से रोक दिया था

आरोपित इसी गांव का रहने वाला है, जो मृतक की भाभी पर गलत नजर रखता था। मनीष ने इस बारे में उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद आरोपित गौरव को घर आने से भी रोक दिया था। इसके बाद वह उससे रंजिश रखने लगा और साजिश रचते हुए मनीष के सिर पर लकड़ी का बरगा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने राजौंद से आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद बरगा, कपड़ों की बरामदगी और वारदात में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

सिर पर लकड़ी का बरगा मारकर हत्या की

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने सीआइए-2 पुलिस थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गांव ककहेड़ी निवासी मनीष कंबाइन रखता था। आठ अप्रैल की रात को भी वह कंबाइन लेकर खेतों में गया हुआ था। देर रात को वह कंबाइन पर दूसरे चालक को बिठाते हुए कमरे में जाकर सो गया। इसका फायदा उठाते हुए गौरव ने उसके सिर पर लकड़ी का बरगा मारकर हत्या कर दी।

समझाने पर भी नहीं माना, तो लगाया ठिकाने

डीएसपी ने बताया कि मृतक मनीष के परिवार की महिला पर गलत नजर रखते हुए छेड़छाड़ करता था। जब मनीष को इस बारे में पता चला तो उसने गौरव को समझाया, लेकिन फिर भी वह नहीं माना। इसी रंजिश में गौरव ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मनीष और गौरव दोनों अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे के घर आना-जाना था।

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

डीएसपी ने बताया कि महिला पर गलत नजर रखने को लेकर मनीष ने गौरव को गांव में न घुसने की भी धमकी दी थी। इस कारण गौरव अपने रिश्तेदारी में रहने लगा था और वहां मनीष की हत्या की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि सात अप्रैल को वह अपने परिवार वालों से मिलने आया। यहां आकर जानकारी जुटाई की मनीष शाम के समय गांव ककहेड़ी के ही एक व्यक्ति के खेतों में अपनी कंबाइन से गेहूं की कटाई करेगा।

कपड़े और बरगा पंजाब में छिपाए

रात को गौरव खेतों की तरफ चला गया। रास्ते में किसी ट्यूबवेल के पास से लकड़ी का बरगा उठाकर खेतों में बने कमरे के पास पहुंच गया। वहां कमरे में सो रहे मनीष के सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। आरोपित ने बताया कि वारदात के समय पहने हुए कपड़े व बरगा को पंजाब स्थित एक रिश्तेदार के यहां छिपाए हुए हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी