शिक्षक दिवस पर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

शिक्षक दिवस पर इंडिराक्स लाइफ साइंस एवं जन सारथी फाउंडेशन ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक खत्री एवं संजय अग्रवाल ने शिरकत की। अशोक खत्री ने कहा कि आयुर्वेद विधि से चिकित्सा करने की बहुत प्राचीन पद्धति है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 09:00 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
शिक्षक दिवस पर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

जासं, पानीपत : शिक्षक दिवस पर इंडिराक्स लाइफ साइंस एवं जन सारथी फाउंडेशन ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक खत्री एवं संजय अग्रवाल ने शिरकत की। अशोक खत्री ने कहा कि आयुर्वेद विधि से चिकित्सा करने की बहुत प्राचीन पद्धति है। संजय अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा पद्धति का एक सर्वोत्तम माध्यम है आयुर्वेद। प्राचीन काल से ही यह पद्धति चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय रही है। आयुर्वेद आचार्य कर्मवीर ने बताया कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी प्रकार के रोगियों की इंडिराक्स के क्लीनिक पर निशुल्क जांच की जाएगी। निदेशक प्रदीप देशवाल ने बताया गया कि सभी जरूरतमंद लोगों को मुख्य चिकित्सा लाभ के साथ साथ मुफ्त में दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डा. बंसीलाल, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, अनिल नंदवानी, विश्व टावर, कालू एवं किशन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी