सुनहरे भविष्य की चाह में यमुनानगर की महिला ने गंवाए 14 लाख, इस तरह फंसी जाल में

यमुनानगर की महिला की मुलाकात आरोपित से 2019 में हुई थी। आरोपित ने कहा कि पहले उन्हें दो साल के स्टडी वीजा पर मॉरिशस भेजेंगे। फिर वहां से छह माह बाद इंग्लैंड भेज देंगे। इसके बदले में आरोपितों ने 14 लाख रुपये मांगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 04:31 PM (IST)
सुनहरे भविष्य की चाह में यमुनानगर की महिला ने गंवाए 14 लाख, इस तरह फंसी जाल में
पैसा लेने के बाद भी काम नहीं हुआ। आरोपितों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया।

यमुनानगर, जेएनएन। विदेश भेजने के नाम पर यमुनानगर के सलेमपुर बांगर निवासी पूजा रानी से 14 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपित करनाल जिले के गांव धुमसी निवासी रजत, ननदी गांव निवासी विरेंद्र कुमार व मोहाली निवासी विनोद कुमार ने उसका मॉरिश का स्टडी वीजा लगवाने और फिर वहां से इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया। पैसा लेने के बाद भी काम नहीं हुआ, तो आरोपितों से पैसे वापस मांगे। उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में केस दर्ज किया गया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पूजा रानी की मुलाकात रजत से अक्टूबर 2019 में हुई थी। उसने लाडवा में स्टैनफोर्ड ओवरसीज के नाम से कार्यालय बना रखा था। आरोपित लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। उससे विदेश जाने के बारे में बात की, तो आरोपित ने कहा कि पहले उन्हें दो साल के स्टडी वीजा पर मॉरिशस भेजेंगे। फिर वहां से छह माह बाद इंग्लैंड भेज देंगे। इसके बदले में आरोपितों ने 14 लाख रुपये मांगे। आश्वस्त किया था कि रहना खाना समेत सभी सुविधाएं मिलेगी।

शुरुआत में ढाई लाख रुपये लिए

शुरुआत में आरोपितों ने ढाई लाख रुपये लिए। इसके बाद जुलाई 2020 में आरोपित रजत ने कहा कि उसका वीजा आ गया है। इससे पहले पांच लाख रुपये देने होंगे। वह पैसा लेकर आरोपित के कार्यालय में गई। यहां पर वीरेंद्र व विनोद मिले। उन्हें पांच लाख रुपये दे दिए।

धीरे-धीरे कर 14 लाख रुपये हड़पे

नौ मार्च 2020 को आरोपितों ने एयर टिकट भेजने के नाम पर फिर से दो लाख रुपये मांगे। यह पैसा भी उन्हें दे दिया। इसके अलावा बीच-बीच में भी वह खर्च के रूप में पैसे लेते रहे। इस तरह से करीब 14 लाख रुपये आरोपितों ने ले लिए। पैसा देने के बाद भी विदेश नहीं भेजा गया। जिस पर आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे थे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
 
chat bot
आपका साथी