Fraud: फेसबुक पर महिला के नाम से बनाया फर्जी अकांउट, युवक से ठगे 35 लाख, ऐसे हुआ खुलासा

अर्बन एस्टेट निवासी अजय ने दो मार्च को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आइडी पर मारिया विल्सन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही उसने चेट शुरू कर दी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:31 PM (IST)
Fraud: फेसबुक पर महिला के नाम से बनाया फर्जी अकांउट, युवक से ठगे 35 लाख, ऐसे हुआ खुलासा
जींद के युवक से लूटे 35 लाख।

जागरण संवाददाता, जींद। फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अर्बन एस्टेट के युवक से 35 लाख रुपये हड़पने के मामले नाइजीरिया के अगबोर निवासी पोनकिस को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित कस्टम अधिकारी बन लोगों को ठगता था। विदेशी बिजनेस वीजा पर भारत आया हुआ था और नई दिल्ली के मंगोलपुरी में रहता था। ठगी के इस मामले में उत्तरप्रदेश के हथरस जिले के गांव थालूगढ़ी निवासी श्याम चौधरी पहले ही गिरफ्तार को चुका है। श्याम चौधरी के रिमांड के दौरान आरोपित पोनकिस का नाम सामने आया था। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली में छापेमारी करके उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अमुसार

अर्बन एस्टेट निवासी अजय ने दो मार्च को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आइडी पर मारिया विल्सन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही उसने चेट शुरू कर दी। इस दौरान मारिया विल्सन ने व्हाट्सएप नंबर मांगकर उस पर चेट करने लगी और अपनी बातों में उलझा लिया। छह फरवरी को मारिया विल्सन ने कहा कि उसने 60 हजार अमेरिकी डालर गिफ्ट भेजे हैं। डालर उसने पार्सल कर दिए हैं।

आठ फरवरी को प्रियंका नाम की युवती का फोन आया और उसने बताया कि वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताया। उसने बताया कि पार्सल पर 35 हजार 800 रुपये चार्ज लेगा। उसने हेमंत चौधरी नाम का खाता नंबर भेज दिया। उसने इस खाते में यह राशि भेज दी। रुपये जमा करवाने के थोड़ी देर के बाद महिला प्रियंका का फोन आया और उसने कहा कि पार्सल में अमेरिकी डॉलर है, इसलिए इस पर एक लाख रुपये का टैक्स लगेगा। उसने यह राशि भी उसके द्वारा दिए गए खाते में डाल दी।

नौ फरवरी को दोबारा से फोन आया और उसने कहा कि जो अमेरिकी डालर पार्सल से मंगवाएं हैं वह मिनी लान्ड्रिंग में आता है। इसलिए केस से बचने के नाम पर पहले तो चार लाख 68 हजार रुपये और उसके बाद दो लाख 68 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद से आरोपितों की केस में फंसाने की धमकी देकर 35 लाख 10 हजार 809 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था और इसकी जांच साइबर सेल के इंचार्ज डा. सुशील कुमार को सौंपी थी। अब साइबर सेल की टीम ने नाइजीरिया के अगबोर निवासी पोनकिस को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी