Fraud in Kurukshetra: रशिया भेजने के नाम पर ठगी, युवक से ठगे चार लाख 80 हजार रुपये

कुरुक्षेत्र से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपित ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की। आरोपित ने शिकायतकर्ता को रशिया भेजने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:48 PM (IST)
Fraud in Kurukshetra: रशिया भेजने के नाम पर ठगी, युवक से ठगे चार लाख 80 हजार रुपये
कुरुक्षेत्र में रशिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। शाहाबाद थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता को रशिया भेजने के नाम पर चार लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

रशिया भेजने के नाम पर ठगी

शाहाबाद के गांव डीग निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके पाचं रिश्तेदार बाहर जाना चाहते थे। जिनमें गुलशन, प्रिंस, रवि, विकास व वीरेंद्र थे। उसके भाई को आरोपित अंबाला के गांव सबका निवासी आदर्श कुमार ने विदेश भेजा था। इसलिए उसका आरोपित पर विश्वास था। पांचों व्यक्तियों को वह आदर्श के पास ले गया। पांचों को आदर्श से मिलवाया और रशिया भेजने की बात की। आरोपित ने प्रत्येक व्यक्ति के एक लाख रुपये मांगे। पांचों ने पैसे इकट्ठे करके आरोपित को चार लाख 80 हजार रुपये शाहाबाद बस अड्डे के सामने दिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपितों ने उसे पांचों लोगों के वीजा व टिकट दे दी।

उन सभी को लेकर वह एयरपोर्ट पर गया और वहां पर जब टिकटें व वीजा दिखाया तो पता चला कि यह टिकटें वा वीजा फर्जी है। उसने आरोपित को फोन पर बात की और अपने पैसे वापस मांग। आरोपित ने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया। वे आरोपित से उसके घर पर मिलने के लिए गए तो उसने पहले उनकी कोई बात नहीं सुनी और बाद में चेक देने की बात कही।

चेक बाउंस हो गया

आरोपित ने उसे उसके साले प्रिंस के नाम का एक चेक दिया, जिसमें एक लाख रुपये की राशि भरी हुई थी। उसने चेक को बैंक में तीन बार लगाया हर बार चेक बाउंस हो गया। उसने कई बाद आरोपित से बात की, मगर वह गाली-गलौज पर उतर आया और उसे धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ जयकिशन को सौंपी है। जांच अधिकारी जयकिशन ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी