करनाल में ठगी, रेहड़ी वाले को दिखाए सुनहरे सपने, भेज दिया जॉर्डन, पांच लाख रुपये ठगे

करनाल में रेहड़ी लगाने वाले युवक से ठगी हो गई। आरोपित ने जॉर्डन भेजकर काम दिलाने का झांसा दिया। बताया कि उसका भाई जॉर्डन में रहता है। जॉर्डन भी भेज दिया। वहां से उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि उसके कागजात फर्जी हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 10:11 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 10:11 AM (IST)
करनाल में ठगी, रेहड़ी वाले को दिखाए सुनहरे सपने, भेज दिया जॉर्डन, पांच लाख रुपये ठगे
पीड़ित ने गृह मंत्री अनिल विज से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

करनाल, जेएनएन। करनाल में एक युवक को फर्जी कागजात बनाकर जॉर्डन भेज देने व पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामला गृहमंत्री तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता असंध वासी अमित वासी वार्ड नंबर 12 ने ग्रहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। उसने बताया कि वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। आरोपित गुरजंट सिंह वासी असंध ने उसे बताया कि उसका भाई जॉर्डन में रहता है। वह अपने भाई की सहायता से लोगों को विदेश भेजता है और वहां पर काम दिलवाता है। उसने पहले भी कई लोगों को विदेश भेजकर काम दिलवाया है। आरोपित ने कहा कि वह उसे भी जॉर्डन 2 साल के वर्क परमिट पर भेजकर काम दिलवा देगा। इसके लिए 5 लाख रुपये देने होंगे। वह आरोपित के बहकावे में आ गया।

पहले दुबई और फिर भेजा जॉर्डन

पीड़ित ने 5 अक्टूबर 2019 को अपने रिश्तेदरो व मित्रों से पैसे ब्याज पर लेकर 5 लाख रुपये व अपने कागजात आरोपित को दे दिए थे। इसके लगभग एक महीना बाद आरोपित ने उसे बताया कि उसका वीजा लग गया है। उसे 9 नवंबर 2019 को मुंबई से दुबई व दुबई से जॉर्डन भेज दिया जाएगा। वह 9 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर पंहुचा। जहां से फ्लाइट लेकर शाम को मुंबई पहुंच गया। वहां से दुबई होते हुए जॉर्डन पंहुच गया। यहां पर एक अरबी व्यक्ति ने उसका पासपोर्ट, कागजात व कपड़े आदि ले लिए। उसके बाद वह अरबी व्यक्ति के बताए कमरे पर चला गया।

कागजात निकले फर्जी, लौटा दिया भारत

जब उसने सुबह अपना पासपोर्ट मांगा तो अरबी व्यक्ति ने कहा कि पासपोर्ट एयरपोर्ट से ही मिलेगा। वह अपना पासपोर्ट लेने गया तो वहां पर इमीग्रेशन कर्मियों ने उसे बताया कि उसके सारे कागजात फर्जी हैं। उसे वहां से वापस भारत भेज दिया। जब वह वापस आया तो उसने आरोपित को सारी बात बताई। दी गई राशि वापस मांगी। इस पर आरोपित ने पैसे लौटने के लिए कुछ समय मांगा। आज तक आरोपित ने उसे पैसे नहीं लौटाए और साफ मना कर दिया। अब आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देने लगा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी