तीन माह से फरार चल रहा चौथा हत्यारोपित भी गिरफ्तार

खटीक बस्ती निवासी गुरमीत सिंह उर्फ काका की चाकू से गोदकर हत्या करने का चौथा आरोपित भी गिरफतार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:30 AM (IST)
तीन माह से फरार चल रहा चौथा हत्यारोपित भी गिरफ्तार
तीन माह से फरार चल रहा चौथा हत्यारोपित भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : खटीक बस्ती निवासी गुरमीत सिंह उर्फ काका की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में चौथे आरोपित विपुल उर्फ विवान निवासी अमर भवन चौक को चांदनी बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित तीन माह से फरार चल रहा था। उसे शुक्रवार को अदालत पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि तीन आरोपित सुखदेव, मगन व मंजीत को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। विपुल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी निरीक्षक हरविदर सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को सन्नी निवासी खटीक बस्ती ने पुलिस शिकायत में बताया था कि वे दो भाई हैं। करीब पंद्रह दिन पहले उसके छोटे भाई गुरमीत सिंह उर्फ काका का सुखदेव सिह उर्फ सुखा के साथ झगड़ा हो गया था। उसी दिन से सुखदेव उसके भाई से रंजिश रखे हुए था। सात फरवरी की रात करीब दस बजे सुखदेव सिह उसके भाई को बुलाकर साथ ले गया। सुखदेव ने अपने चार साथियों को बुला लिया। इसके बाद उसे कोटेला मार्केट वाली गली में ले गए। सुखदेव ने उसके भाई के साथ गाली गलौज करने के बाद साथियों के साथ मिल गुरमीत को नीचे गिरा लिया और पेट में चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में सन्नी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया था।

झगड़े के बाद खरीदा था अवैध देसी पिस्तौल, पुलिस ने पकड़ा जिला पुलिस की सीआइए टू टीम ने अजय उर्फ बब्बूमान निवासी नारायणा को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को अदालत पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अजय ने पूछताछ में बताया कि उसका गांव में एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने पिस्तौल गांव में एक युवक से खरीदा था। जिसकी अब मौत हो चुकी है।

सीआइए-टू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी