पानीपत में दर्दनाक हादसा, यमुना में स्नान कर रहे चार युवक डूबे, तीन को बचाया, एक नहीं लगा सुराग

पानीपत के सनौली में घटना हुई। चारों युवक जेठ दशहरे पर यमुना में नहाने गए थे। चारों डूबे तो गोताखोरों ने तीन को तुरंत निकाल लिया। चौथे की तलाश में देर रात तक गोताखोरों का दल लगा रहा। पुलिस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:37 PM (IST)
पानीपत में दर्दनाक हादसा, यमुना में स्नान कर रहे चार युवक डूबे, तीन को बचाया, एक नहीं लगा सुराग
सुबह करीब 8 बजे अलग-अलग जगह चारों युवक डूबे।

पानीपत/सनौली, जेएनएन। रविवार को यमुना नदी पुल पर जेठ दशहरा के अवसर पर यमुना नदी के अंदर चार युवक स्नान करते हुए गहरे पानी में डूब गए। तीन युवकों को तुरंत ही आसपास स्नान करते व यमुना किनारे डटे गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। एक युवक को गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक भी एक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे यमुना नदी के अंदर चार युवक अलग-अलग जगह पर स्नान करते हुए डूब गए। तभी आसपास स्नान करने वाले लोगों ने डूब रहे युवकों को बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुन कर नदी किनारे बैठे सिंचाई विभाग पानीपत के गोताखोर राजकुमार व चार अन्य गोताखोरों व उत्तर प्रदेश की ओर से प्र‎शासन द्वारा रखे गए प्राइवेट तैराकों ने यमुना नदी के अंदर छलांग लगा दी।

छोटे भाई को बचाने नदी में उतरा था सौरव

वहीं अपनी माता गीता देवी, दो बड़े भाई सन्नी, अखिलेश के साथ स्नान करने आया 21 साल का युवक सौरव भी यमुना नदी में डूब गया। घटनाक्रम के मुताबिक, सौरव यमुना में परिजनों के साथ स्नान कर रहा था। तभी स्नान करते हुए उसका भाई सन्नी गहरे पानी में चला गया। सन्नी डूबने लगा तो उसने शोर मचाया। कुछ ही दूरी पर स्नान कर रहे सन्नी के बड़े भाई सौरव ने उसे बचाने गहरे पानी में छलांग लगा दी।

देर रात तक नहीं लगा सौरव का सुराग

गोताखोरों ने सन्नी को तो तुरंत बाहर निकाल लिया, मगर सन्नी को बचाने नदी में कूदा उसका बड़ा भाई सौरव गहरे पानी के अंदर डूब गया। उसका देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। सौरव के डूबने की सूचना सनौली थाना व यमुना बॉर्डर पुल यूपी कैराना चौकी पुलिस को दी। गोताखोर राजकुमार, शिवकुमार, अमित, कुलदीप, धमेंद्र ‎व सददाम गोताखोर ने डूबे एक युवक की अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी