शहर से दो नाबालिग छात्राओं सहित चार महिलाएं लापता

शहर से नाबालिग लड़कियां व महिलाएं लापता हो रही हैं। पिछले कई दिनों में भी शहर के अलग अलग एरिया से कई नाबालिग लकड़ी युवतियां व महिलाएं लापता हो चुकी हैं। हाल में भी दो नाबालिग छात्राओं सहित तीन महिलाएं लापता हो गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:40 AM (IST)
शहर से दो नाबालिग छात्राओं सहित चार महिलाएं लापता
शहर से दो नाबालिग छात्राओं सहित चार महिलाएं लापता

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर से नाबालिग लड़कियां व महिलाएं लापता हो रही हैं। पिछले कई दिनों में भी शहर के अलग अलग एरिया से कई नाबालिग लकड़ी, युवतियां व महिलाएं लापता हो चुकी हैं। हाल में भी दो नाबालिग छात्राओं सहित तीन महिलाएं लापता हो गईं। स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

जिले के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला वीरवार का है। छात्रा के पिता ने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी राजकीय कन्या सीसे स्कूल माडल टाउन में पढ़ती है। सुबह आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी के बाद दोपहर एक बजे तक भी घर नहीं पहुंची। बैंक के लिए निकली युवती लापता, पड़ोस की नाबालिग को भी ले गई

शहर के विजय नगर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब उसकी बेटी यह कहकर घर से गई थी की वो पानीपत अर्बन कोपरेटिव बैंक से पेंशन निकलवाने के लिए जा रही है। घर नहीं लौटी। पड़ोसी की भी 14 साल की बेटी भी उसके साथ चली गई है। पत्नी हुई लापता, पति ने दी शिकायत

शहर के वार्ड 19 से एक विवाहिता लापता हो गई। पति ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह किसी काम से मेरठ गया हुआ था। उसे भाई ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह आठ बजे घर से लापता हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी