जींद में अलग-अलग तीन सड़क हादसे, चार की मौत

जींद में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। मृतकों में दो करनाल के रहने वाले हैं। मृतकों में दो करनाल एक शाहपुर और एक सिंधवी खेड़ा निवासी है। सभी के शवों को सिविल अस्‍पताल में रखवाया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:38 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:38 PM (IST)
जींद में अलग-अलग तीन सड़क हादसे, चार की मौत
जींद में तीन अलग-अलग हादसे में चार की मौत।

जींद, जेएनएन। जींद में सोमवार रात हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो करनाल जिले के खेड़ी सरफली निवासी मेहर सिंह और हरविंद्र सिंह, एक शाहपुर निवासी नरेंद्र और एक सिंधवी खेड़ा निवासी विनोद है। पहला हादसा बुधवार देर रात अलेवा के नजदीक हुआ।

गांव खेड़ी सरफली निवासी मेहर सिंह और हरविंद्र सिंह जींद में एक एजेंसी में मैकेनिक का कार्य करते थे। सोमवार देर रात को दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव अलेवा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नागरिक अस्पताल लाए जाने पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और रात को पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह में रखवाया गया। दूसरा हादसा कंडेला गांव के निकट हुआ।

गांव शाहपुर निवासी नरेंद्र सोमवार रात को बाइक पर सवार होकर गांव कंडेला के निकट से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें नरेंद्र की मौत हो गई। तीसरा हादसा रोहतक रोड पर अनूपगढ़ गांव के पास हुआ।

सिंधवी खेड़ा गांव निवासी 39 वर्षीय विनोद जो आर्मी से रिटायर है। सोमवार रात को रिश्तेदारी से वापस गांव आ रहा था। वह अनूपगढ़ गांव के नजदीक पुल के पास किसी वाहन के आने का इंतजार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस चारों शव का नागरिक अस्पताल में पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी