10 साल के बच्‍चे का अपहरण, इस तरह से चंगुल छूटकर पहुंचा घर

यमुनानगर में 10 साल के बच्‍चे के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप चार युवकों पर लगा। किसी तरह से बच्‍चा अपहरणकर्ताओं से छूटकर घर पहुंचा। उसे दो युवक घर लेकर पहुंचे। अपहरण की सूचना से परिवार वाले सहम गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST)
10 साल के बच्‍चे का अपहरण, इस तरह से चंगुल छूटकर पहुंचा घर
यमुनागर में दस साल के बच्‍चे के अपहरण का मामला।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर शहर के हरी नगर में रहने वाले 10 वर्षीय बच्चे ने कार सवार चार लोगों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोपितों के पास हथियार भी थे। वह मौका पाकर उनके चंगुल से बच निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर लिया। दो दिन पहले पानीपत में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। नोएडा से बच्‍चे का अपहरण कर पानीपत लाए। यहां बच्‍चा चंगुल से भाग निकला।

शहर के हरि नगर निवासी राकेश कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बेटा सौरव चौथी क्लास में पढ़ता है। वह दोपहर को ट्यूशन जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे सफेद रंग की कार में चार युवक मिले। उन्होंने इशारा करके उसे अपने पास बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे अगवा करने के लिए बेहोश करने को कोई नशील पदार्थ दे दिया। तेजली खेल परिसर के पास बेटा उनके चंगुल से बच कर भाग निकला। रास्ते में उसे दो लड़के मिले जो उसे घर पर छोड़ कर गए। जब वह घर पर पहुंचा तो काफी सहमा हुआ था। बच्चे का कहना है कि जिन लोगों ने उसे अगवा किया उनके पास हथियार भी थे। कार में दो बच्चे ओर भी थे।जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

बच्चा कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है : जितेंद्र कुमार

मामले की जांच कर रहे थाना शहर यमुनानगर के एएसआइ जितेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चा कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है। वह कभी कहता है कि कार में दो लोग थे, जिनमें से एक फोन पर बात कर रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि बच्चा क्राइम पेट्रोल सीरियल ज्यादा देखता है। बच्चे के बयान के आधार पर मामले को गंभीरता से देखते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी