लॉकडाउन की अवहेलना पर चार गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 122 के चालान काटे

जिले में विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन की अवहेलना करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। बिना मास्क के घूम रहे 122 लोगों के चालान काटे गए। डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि लाकडाउन 24 मई तक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 06:43 AM (IST)
लॉकडाउन की अवहेलना पर चार गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 122 के चालान काटे
लॉकडाउन की अवहेलना पर चार गिरफ्तार, बिना मास्क के घूम रहे 122 के चालान काटे

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले में विभिन्न जगहों पर लॉकडाउन की अवहेलना करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। बिना मास्क के घूम रहे 122 लोगों के चालान काटे गए। डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि लाकडाउन 24 मई तक है। लोगों को इसकी पालना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने जीतगढ़ गांव के सोमवार को गांव के अड्डे से अवैध शराब की 10 बोतल सहित गिरफ्तार किया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने किशनपुरा में दुकान खोलकर बैठे किशनपुरा के सुशील कुमार को काबू किया। इसी तरह से मतलौडा थाना पुलिस ने स्कूटी सवार मतलौडा के राजपाल को अवैध शराब की 12 बोतल सहित काबू किया। समालखा थाना पुलिस ने रेलवे रोड मित्तल गिफ्ट हाउस से अंकुर को काबू किया।

chat bot
आपका साथी