मनाना 33 केवी सहित चार 11 केवी फीडर घंटों रहे बाधित

बारिश से सप्लाई में आई गड़बड़ी से 33 केवीए मनाना सहित चार 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई व्यवस्था घंटों प्रभावित रही। आश्रम को छोड़कर शाम पांच बजे तक तीन फीडर चालू नहीं हो सके थे। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को पानी किल्लत से सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:30 PM (IST)
मनाना 33 केवी सहित चार 11 केवी फीडर घंटों रहे बाधित
मनाना 33 केवी सहित चार 11 केवी फीडर घंटों रहे बाधित

जागरण संवाददाता, समालखा : बारिश से सप्लाई में आई गड़बड़ी से 33 केवीए मनाना सहित चार 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई व्यवस्था घंटों प्रभावित रही। आश्रम को छोड़कर शाम पांच बजे तक तीन फीडर चालू नहीं हो सके थे। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को पानी किल्लत से सामना करना पड़ा। घरेलू व व्यवसायिक कार्य प्रभावित हुए। बिजली कर्मचारी लाइन की मरम्मत में लगे थे।

मनाना 33 केवी लाइन सुबह बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद 6:40 बजे ब्रेकडाउन हो गई। 10:50 पर चालू की गई, जो फिर बाधित हो गई। दोबारा 12 बजे परमिट लेकर सप्लाई में बाधा बने पेड़ की शाखाओं को काटने का काम शुरू किया गया, जो शाम तक चल रहा था। क्रासिग के कारण सुरक्षा के लिए लाइन पार फीडर पर भी दोपहर से परमिट रहा।

बिहोली इंडस्ट्री फीडर भी डिस्क, इन्सुलेटर, जंपर व केबल में खराबी से सुबह 7:45 से शाम पांच बजे तक बंद था। मरम्मत के काम चलने से सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। आश्रम फीडर की सप्लाई भी लाइन में खराबी से सुबह आठ से दोपहर बाद तक बंद रही। मालूम हो कि विगत तीन दिनों से आंधी और बूंदाबांदी से सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

chat bot
आपका साथी