पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कुरुक्षेत्र के इस्‍माईलाबाद में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्‍होंने कहा आने वाले समय में राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्‍होंने किसान आंदोलन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:56 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:56 PM (IST)
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा, आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव
पूर्व मुख्यमंलाी एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंलाी एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा। इसके संकेत अगले महीने से नजर आने आरंभ हो जाएंगे। वे सिरसा जाते समय हाइवे पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि एक बड़े दल में भीतर ही भीतर खिचड़ी पक रही है। इसमें कभी भी उबाल आ सकता है। इस दल में कभी भी भागम भाग जैसा माहौल देखने को मिलेगा। वहीं मौजूदा भाजपा राज का बरोदा उप चुनाव से पर्दाफाश हो गया है। जनता ने भाजपा राज को नकार दिया है। गठबंधन के सहारे समय व्यतीत किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि जिस राज में किसान को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर भटकना पड़ रहा हो उस राज का पतन निश्चित है। ये कहते हैं कि किसान जहां चाहे अनाज बेचे। ऐसे में किसान ने ठान लिया है कि इस राज को ही चलता कर देते हैं। मौजूदा दौर ऐसा है कि सठता में बैठे लोग जनता से अधिक रोना रो रहे हैं। ऐसे में जनता की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि इनेलो ही एकमाला ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता का भरपूर मान सम्मान दिया जाता है। इनेलो को छोडऩे वालों का हुआ आने वाले महीनों में देखने वाला होगा। युवा इनेलो नेता मनजीत चौधरी ने इनेलो सुप्रीमो का स्वागत किया।

निकाय और पंचायत चुनाव में पाटेगी जड़

ओमप्रकाश चौटाला ने वाहन में सवार होते कहा कि देखना आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की जड़ ही पाट जाएगी। जनता इस दल को आटे दाल का भाव याद करवा कर ही दम लेगी। चौटाला ने चुटकी लेते कहा कि असली यमुना पार का समय नजदीक आता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी