धर्मनगरी की धरती से मंडियों में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से शुरू किया अभियान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंडियों के दौरे पर हैं। कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में पहुंचे। किसानों मजदूरों और आढ़तियों से सीधे बात की। करीब 12 बजे लाडवा मंडी के लिए रवाना हुए। वे लाडवा के बाद थानेसर की मंडी में आएंगे। यहां से करनाल जाएंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:31 PM (IST)
धर्मनगरी की धरती से मंडियों में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से शुरू किया अभियान
कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में किसानों से सीधे बात करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रबी के सीजन में गेहूं कटाई शुरू होते ही मंडी में उतर आए हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र की धरती से इसकी शुरुआत की है। बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य को जानने के बाद आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। किसानों ने गेहूं में नमी बताकर खरीद न होने की बात कही। हुड्डा ने किसानों से फसल उत्पादन के बारे में भी पूछा। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को करीब 11:30 बजे बाबैन की अनाज मंडी में पहुंचे। उनके साथ लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह रहे। उन्होंने सबसे पहले अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि मंडी में गेहूं लाई जा रही है। मंडी में अधिकारी नमी बताकर खरीद करने से मना कर देते हैं। इससे किसानों को मंडी में ही गेहूं सूखाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। ऐसे किसानों को अपनी गेहूं के पास रहना पड़ता है। 

किसान, मजदूर व व्यापारी विरोधी है सरकार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर व व्यापारी विरोधी सरकार है। एक अप्रैल से मंडियों में खरीद के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आज तक काफी मंडियों में व्यवस्था तक नहीं की जा सकी है। यह सब सरकार की नाकामी का परिणाम है। किसानों व मजदूर से लेकर व्यापारी तक हड़ताल पर है। इससे सरकार की लोकप्रियता का पता चलता है। पूर्व सीएम यहां से करीब 12 बजे लाडवा मंडी के लिए रवाना हुए। वे लाडवा के बाद थानेसर की मंडी में आएंगे। यहां से सीधे करनाल जाएंगे। 

भाजपा-जजपा के नेता करनी भुगत रहे

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के सांसद नायब सिंह सैनी के हमले के पीछे कांग्रेसियों का हाथ होने पर कटाक्ष की है। उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी कहावत भाजपा-जजपा के नेताओं पर बैठ रही है। वे अपनी करनी को भुगत रहे हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार इनको वापस लेने को तैयार नहीं है।इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों की चेतावनी के बाद भी भाजपा-जजपा के नेता चोरी छुपे गांवों में जा रहे हैं। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन के रास्ते पर हैं। 

मजदूर बोले आढ़ती के खाते में जाए मजदूरी 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मजदूरों से भी बात की। एक मजदूर ने सवाल पूछने पर पूर्व सीएम को बताया कि वह अपनी मजदूरी आढ़ती के खातों में चाहते हैं। इससे उनको पेमेंट के लिए अलग-अलग लोगों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार को किसी तरह का फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए। किसान या आढ़ती से आढ़ती के खाते से मजदूरी की मांग की।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी