Facebook Friend Fraud News: फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्‍ती बन गई जी का जंजाल, ठग लिए गए 35 लाख

Facebook Friend Fraud News फेसबुक के जरिए एक महिला ने ठगी की। विदेशी महिला ने एक युवक से दोस्‍ती की। इसके बाद फेसबुक पर चैटिंग शुरू कर दी। उसने उसे बातों में उलझा लिया और डॉलर का लालच देकर 35 लाख की ठगी की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:55 PM (IST)
Facebook Friend Fraud News: फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्‍ती बन गई जी का जंजाल, ठग लिए गए 35 लाख
विदेशी महिला ने फेसबुक के जरिए ठगी की।

जींद, जेएनएन। Facebook Friend Fraud News: विदेश महिला ने फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करके अमेरिक डॉलर भेजने का झांसा देकर 35 लाख 10 हजार 809 रुपये का चूना लगा दिया। युवक को झांसा दिया कि विदेश महिला द्वारा भेजे गए पार्सल में ज्यादा डालर है। पहले तो पार्सल चार्ज, उसके बाद मिनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने का डर दिखाकर रुपये हड़पे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को नामजद करके अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।   

अर्बन एस्टेट निवासी अजय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आइडी पर मारिया विल्सन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही उसने चेट शुरू कर दी। इस दौरान मारिया विल्सन ने व्हाट््सएप नंबर मांगकर उस पर चेट करने लगी और अपनी बातों में उलझा लिया। छह फरवरी को को मारिया विल्सन ने कहा कि उसने 60 हजार अमेरिकी डॉलर गिफ्ट भेजे हैं। डॉलर उसने पार्सल कर दिए हैं।

आठ फरवरी को प्रियंका नाम की युवती का फोन आया और उसने बताया कि वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताया। उसने बताया कि पार्सल पर 35 हजार 800 रुपये चार्ज लेगा। उसने हेमंत चौधरी नाम का खाता नंबर भेज दिया। उसने इस खातें में यह राशि भेज दी। रुपये जमा करवाने के थोड़ी देर के बाद महिला प्रियंका का फोन आया और उसने कहा कि पार्सल में अमेरिकी डॉलर है, इसलिए इस पर एक लाख रुपये का टैक्स लगेगा। उसने यह राशि भी उसके द्वारा दिए गए खाते में डाल दी।

इसके बाद नौ फरवरी को दोबारा से फोन आया और उसने कहा कि जो अमेरिकी डॉलर पार्सल से मंगवाएं हैं वह मिनी लॉन्ड्रिंग में आता है। इसलिए केस से बचने के नाम पर पहले तो चार लाख 68 हजार रुपये और उसके बाद दो लाख 68 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद से आरोपितों की केस में फंसाने की धमकी देकर 35 लाख 10 हजार 809 रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपितों ने आरबीआई के गर्वनर के हस्ताक्षर वाला रिलीज ऑर्डर भेज दिया। इसके बाद आरोपितों ने उस नंबर को बंद कर लिया। जब उसे शक हुआ तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने प्रियंका नाम की महिला को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर, जानिए क्‍या होगी खासियत

यह भी पढ़ें: हरियाणा में यहां बांसुरी की धुन पर मुग्ध होती हैं गायें, रोज आठ घंटे सुनती हैं संगीत

chat bot
आपका साथी