विदेशी दुल्हन ने करनाल के दूल्‍हे के लिए अमेरिकी में रखा करवा चौथ का व्रत, रचाई मेहंदी

करवा चौथ भारतीय परंपरा का त्‍यौहार है लेकिन इसके प्रति विदेशियों का भी आकर्षण खूब है। करनाल के एक दूल्‍हे के जिए अम‍ेरिकी में रह रही उसकी दुल्‍हन ने करवा चौथ का व्रत रखा। विदेशी बाला ने दूल्‍हे के नाम की मेहंदी भी रचाई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 07:02 PM (IST)
विदेशी दुल्हन ने करनाल के दूल्‍हे के लिए अमेरिकी में रखा करवा चौथ का व्रत, रचाई मेहंदी
अमेरिका के कैलिफोर्निया की मलिना लोपेज ने करनाल के अपने दूल्‍हें के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

करनाल, [पवन शर्मा]। इस बार करवा चाैथ पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने को मजबूर मलिना लोपेज ने हाथों में सजना के नाम की मेहंदी रचाई, व्रत रखा तो भारत के करनाल में बसे अपने जीवन साथी सुशील सैनी ने जन्मों तक रिश्ता निभाने का वादा दोहराया। सात सरहदों के फासलों ने उन्हें और करीब कर दिया।

करवा चौथ पर सरहदों का फासला भी कम नहीं कर सका प्यार का जज्बा

दरअसल, मलिना लॉकडाउन से पहले इस वादे के साथ अमेरिका गई थीं कि वह भारत आकर ही करवाचौथ और अन्य तीज-त्योहार मनाएंगी लेकिन कोरोना काल में वीजा रिन्युअल से जुड़ी तमाम दिक्कतों ने यह आस पूरी नहीं होने दी। देसी दूल्हे और विदेशी दुल्हन के प्यार की यह कहानी पिछले वर्ष अक्टूबर में परवान चढ़ी थी, जिसने करनाल की विकास कॉलोनी के सुशील को अमेरिका की मलिना संग जन्मों के बंधन में बांध दिया था।

करनाल के सुशील और कैलिफोर्निया की मलिना ने गत वर्ष रचाई थी शादीइसके बाद भारत आईं मलिना

परंपरागत रंग में सराबोर होकर हरिद्वार से लेकर हिमाचल की वादियों तक खूब घूमीं लेकिन टूरिस्ट वीजा खत्म होने पर उन्हें इस वादे के साथ बीती 24 जनवरी को स्वदेश लौटना पड़ा कि वह जल्द हिंदुस्तान लौंटेगी। उनकी दिलीतमन्ना थी कि करवाचौथ और दीपावली सरीखे पर्व-त्योहार सजना संग ही मनाएं लेकिन लॉकडाउन के चलते वीजा रिन्युअल नहीं हुआ।

लिहाजा, उन्होंने करवाचौथ पर कैलिफोर्निया में ही सुशील के नाम की मेहंदी रचाई और परंपरागत वस्त्रों में व्रत रखने के साथ पूजा-पाठ किया। फेसबुक चैट और व्हाट्स अप पर वीडियो कॉल के जरिए दोनों ने यह समय एक-दूजे संग बिताया तो भविष्य के सपने दोनों की आंखों में तैरते नजर आए।

सुशील ने बताया कि मलिना से रोजाना फोन पर बात करते हैं लेकिन पर्व-त्योहारों पर उनकी याद बहुत सता रही है। वेलेंटाइन डे पर वे साथ नहीं थे तो पर्व-त्योहार पर भी दूरियां कायम हैं। उम्मीद है कि मलिना वीजा रिन्युअल कराकर इस माह के अंत तक करनाल आ जाएंगी। सुशील कहते हैं कि यकीनन, प्यार के सपने तो बहुत लोग देखते हैं लेकिन मंजिल उन्हीं को मिलती है, जो इन्हें सच करना चाहते हैं।

करवाचौथ पर आईफोन गिफ्ट

मलिना ने करवाचौथ पर देसी दूल्हे सुशील के लिए खास तौर पर आईफोन लिया है तो सुशील उन्हें भारत आने पर प्यार की निशानी के रूप में अंगूठी गिफ्ट करेंगे। सुशील ग्रेजुएट होने वाले हैं, जिसके बाद दोनों की विदेश में बसने की योजना है। इस जोड़े ने अपने रिश्ते को पहचान देने के लिए भारतीय संस्कृति अपनाई।

प्यार फेसबुक पर परवान चढ़ा और धीरे-धीरे वे इतने करीब आ गए कि मलिना उनसे लिव-इन-रिलेशनशिप या कॉन्ट्रेक्चुअल रिश्ता बनाने के लिए कहने लगीं। यह सुशील को मंजूर नहीं था। आखिरकार मलिना भारत आईं और परिवारों की रजामंदी से दोनों ने पिछले साल शादी की। अब दोनों प्रयासरत हैं कि एक-दूसरे के साथ रहें। दोनों आवश्यक कागजात बनवा रहे हैं और कोशिश है कि सुशील पढ़ाई पूरी करके अमेरिका चले जाएं।

बड़ों को सम्मान, छोटों को दुलार

मलिना शादी के बाद कम वक्त में ही खालिस देसी रंग में रंग गई हैं। राम-राम, कैसे हो, चाय-परौंठा, पानी, नमकीन व मीठा जैसे शब्द तो आसानी से बोलती हैं तो बड़ों को पैर छूकर आदर देने और छोटों पर भरपूर प्यार-दुलार लुटाने में भी कमी नहीं छोड़तीं। मलिना हालांकि, नॉनवेज की शौकीन हैं लेकिन भारतीय परंपराओं का बखूबी ख्याल रखते हुए सबके साथ देसी खाना खाती हैं। गुड़-शक्कर उन्हें बहुत पसंद है। दोनों हिंदी फिल्मों व पंजाबी गीतों के भी शौकीन हैं।

chat bot
आपका साथी