स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलें

सद्भावना युवती मंडल व ग्राम सुधार युवा मंडल ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:12 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलें
स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलें

संस, बापौली : सद्भावना युवती मंडल व ग्राम सुधार युवा मंडल ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ईश्वर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही सफल हो सकते हैं। देश को आगे ले जा सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को देशप्रेम का रास्ता दिखाया है । इस दौरान संजय, धर्मबीर डीपी, आनंद कुमार, सुमन, भारती अरोड़ा, रजनी, कोमल, गीता मौजूद रहीं।

कट्टे के साथ जींद का युवक गिरफ्तार

पुलिस ने नारायणा रोड स्थित रजवाहे के पास से एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। एसआइ देवेंद्र की शिकायत पर युवक कृष्ण वासी छोटी बराह(जींद) के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। गश्त के दौरान पुलिस शाम के समय रजवाहे के पास खड़ी थी तो नारायणा गांव की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखते वह उल्टा मुड़कर तेज चलने लगा। पुलिस ने शंका होने पर काबू कर उसकी तलाशी ली तो जेब से 315 बोर का कट्टा मिला, जिसका दस्तावेज वह नहीं दिखा सका। पुलिस युवक से कट्टा खरीदने के बारे में पूछताछ कर रही है।

कई क्षेत्रों में आज लगेगा चार घंटे बिजली कट

पानीपत : पावर हाउस में शनिवार को मरम्मत का काम होने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में चार घंटे का बिजली कट लगेगा। अधीक्षण अभियंता जेएस नारा ने बताया कि 33 केवी सनौली रोड पावर हाउस में मेंटनेंस का काम सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होगा। इस दौरान 11 केवी पीपी गली, बबैल रोड, भीम गौडा चौक, श्री राम फीडर से संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी मिनी सेक्रेटरी एट पावर हाउस में 11 से शाम 3 बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान चौड़ा बाजार, पचरंगा बाजार, एसडी कालेज रोड, सुखदेव नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी