सिविल अस्पताल को दान में मिले पांच वेंटिलेटर, अब नौ हो गए

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मित्र अशोक मग्गू की ओर से सिविल अस्पताल पानीपत को पांच वेंटिलेटर दान किए हैं। अब अस्पताल में नौ वेंटिलेटर रनिग में हैं पांच खराब पड़े हैं। छह बेड की गहन चिकित्सा यूनिट (आइसीयू) रनिग में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:36 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:36 AM (IST)
सिविल अस्पताल को दान में मिले पांच वेंटिलेटर, अब नौ हो गए
सिविल अस्पताल को दान में मिले पांच वेंटिलेटर, अब नौ हो गए

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मित्र अशोक मग्गू की ओर से सिविल अस्पताल पानीपत को पांच वेंटिलेटर दान किए हैं। अब अस्पताल में नौ वेंटिलेटर रनिग में हैं, पांच खराब पड़े हैं। छह बेड की गहन चिकित्सा यूनिट (आइसीयू) रनिग में है।

अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. अमित पोरिया ने बताया कि आइसीयू के इंचार्ज एनेस्थेटिस्ट डा. सुरजीत हैं। यूनिट को रनिग में लाने के लिए डा. कविता, स्टाफ नर्स सुमन पोरिया, इंफेक्शन कंट्रोल नर्स सोहन सहित स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई। पुरानी बिल्डिग में बनाए फ्लू कॉर्नर का इंचार्ज डा. बिजेंद्र हुड्डा को बनाया है। फिलहाल यह कॉर्नर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेगा। अगले सप्ताह चौबीसों घंटे खुला रहेगा। इससे ओपीडी ब्लॉक, खासकर मेडिसिन ओपीडी की कतार घटेगी। ओपीडी टाइम के बाद भी बुखार के मरीजों को इलाज मिल सकेगा। लिक सेंटर निर्धारित हो :

डा. पोरिया ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों को पहले पीजीआइ रोहतक और खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता था। करीब 15 दिनों से दोनों लिक केंद्रों ने सिविल अस्पताल से रेफर हुए मरीजों को लेना बंद कर दिया है। इससे मृत्यु दर बढ़ने की संभावना है। सिविल सर्जन को पत्र लिखा है कि लिक सेंटर निर्धारित किया जाए, ताकि गंभीर मरीजों को रेफर किया जा सके।

chat bot
आपका साथी