शहर से दो महिलाओं सहित पांच लापता

शहर में विभिन्न जगहों से दो महिला युवती और दो व्यक्ति लापता हो गए। राजाखेड़ी गांव के मंजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि 17 सितंबर को उनके पिता तेजबीर घर से बिना बताए चले गए हैं। इसके बाद से पिता लापता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:04 PM (IST)
शहर से दो महिलाओं सहित पांच लापता
शहर से दो महिलाओं सहित पांच लापता

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से दो महिला, युवती और दो व्यक्ति लापता हो गए। राजाखेड़ी गांव के मंजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि 17 सितंबर को उनके पिता तेजबीर घर से बिना बताए चले गए हैं। इसके बाद से पिता लापता है। उधर, हरिनगर की निर्मला ने पुलिस को शिकायत दी कि पति चंद्रपाल से कहासुनी हो गई थी। 12 सितंबर से पति घर से लापता है। बलजीत नगर से किरण नामक युवती घर से बाहर गई थी। युवती लापता है। एकता विहार कालोनी से महेश की पत्नी गीता और विकास नगर के किरण की पत्नी अन्नु घर से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शहर में अल-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी

जासं, पानीपत : शहर में अलग-अलग जगहों से तीन बाइक चोरी कर ली गई। माईजी कालोनी के रहमान ने पुलिस को शिकायत दी कि कृष्णा गार्डन के पास से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। इसी तरह से महराणा गांव के संदीप की छाबड़ा अस्पताल के बाहर से और नारायण सिंह पार्क के रहने वाले संजय कुमार की घर के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई।

chat bot
आपका साथी