नगर कीर्तन में वाहे गुरु की गूंज

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर अलौकिक नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु सिंह सभा पहली पातशाही से दोपहर 230 बजे हजारों संगत की उपस्थिति में नगर कीर्तन शुरु हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:02 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:02 AM (IST)
नगर कीर्तन में वाहे गुरु की गूंज
नगर कीर्तन में वाहे गुरु की गूंज

जागरण संवाददाता, पानीपत : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर अलौकिक नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु सिंह सभा पहली पातशाही से दोपहर 2:30 बजे हजारों संगत की उपस्थिति में नगर कीर्तन शुरु हुआ। जगह-जगह अलौकिक कीर्तन दरबार का स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने सैकड़ों स्टाल लगाई थी। पूरा वातावरण जो बोले सो निहाल.सतश्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।

पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ रात गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण हुआ। नगर कीर्तन में बैंड बाजे, ढोल ताशा पार्टियों के बाद स्कूलों के बच्चे सुंदर परिधान पहने नए-नए करतब दिखा कर सभी का मन मोह रहे थे। शहर की सभी सिंह सभाओं व सोसाइटी के जत्थे संगतों के साथ शब्द कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। नगर कीर्तन के मार्ग में श्रद्धालुओं ने चाय दूध, प्रसाद के स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। गतका अखाड़ों के युवकों ने पुरातन शस्त्र विद्या का वीरता व जोश से प्रदर्शन किया। रात को संपूर्णता की अरदास हुई। गुरु पातशाह का शुक्राना किया गया। लंगर लगाया गया। विधायक ने टेका मत्था

फूलों से सजे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने मत्था टेका। जिन रास्तों से पालकी गई उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह, लखविदर कश्मीरा सिंह, कुलदीप सिंह, जसविद्र सिंह, बलजीत सिंह, अगमअपार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में खालसा प्रचार संत भवन इसराना साहिब के संत बाबा व बलविद्र सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी