जींद में सुबह दुकान के बाहर बैठे व्यापारी और उसके भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

जींद में सुबह सुबह दुकान के बाहर धूप सेंक रहे व्यापारी और उसके भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। इसमें व्यापारी की मौत हो गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बुधवार को होनी थी गवाही। मुख्य गवाह था मृतक श्याम सुंदर।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:48 AM (IST)
जींद में सुबह दुकान के बाहर बैठे व्यापारी और उसके भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत
जींद में व्‍यापारी की हत्‍या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद शहर के रोहतक रोड पर मंगलवार सुबह अपनी सीमेंट की दुकान के आगे बैठकर धूप सेंक रहे व्यापारी श्याम सुंदर और उसके भतीजे हनी पर अज्ञात गाड़ी सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां श्याम सुंदर की मौत हाे गई। हनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डीएसपी धर्मबीर, डीएसपी जितेंद्र, शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। 17 अप्रैल 2016 को श्याम सुंदर के भाई सीमेंट व्यापारी पुरुषोत्तम को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ। इस मामले में नगर परिषद की पूर्व प्रधाान मुकेश देवी के पति धर्मेंद्र पहलवान, बलजीत पोकरी खेड़ी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से ये मामला अदालत में चल रहा है।

बुधवार को अदालत में इस मामले में गवाही होनी थी। जिसमें श्याम सुंदर मुख्य गवाह था। गवाही से एक दिन पहले मंगलवार सुबह श्याम सुंदर और पुरुषोत्तम का लड़का हनी सीमेंट की दुकान के आगे धूप में बैठे थे। तभी गाड़ी में सवार होकर 20-22 लोग वहां पहुंचे। उनमें से तीन लोगों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी और बाकी लोग उनको पीछे से कवर कर रहे थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। श्याम सुंदर को कई गोलियां लगी और हनी को एक गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया। जहां श्याम सुंदर की मौत हो गई।

डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि 20-22 लोग आए थे। जिनमें से तीन लोगों ने गोली चलाई और बाकी उनको कवर कर रहे थे। ये मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी