कैथल में अंधाधुंध फायरिंग, गांव मस्‍तगढ़ में बाइक सवार युवकों ने गाड़ी में चलाई गालियां

कैथल के गांव मस्‍तगढ़ में बाइक सवार युवकों ने स्‍कार्पियो सवार युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। पीडि़त अपने गांव मस्‍तगढ़ से चीका की ओर जा रहा था। पीडि़त ने गाड़ी में लेटकर जान बचाई। पुलिस को मौके पर खोल मिले हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:20 PM (IST)
कैथल में अंधाधुंध फायरिंग, गांव मस्‍तगढ़ में बाइक सवार युवकों ने गाड़ी में चलाई गालियां
कैथल में कार में फायरिंग के दौरान टूटा शीशा।

गुहला चीका (कैथल), संवाद सहयोगी। कैथल के गांव मस्तगढ़ के पास सोमवार दोपहर के समय मोटरसाइकिल सवार युवकाें ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार गांव मस्तगढ़ निवासी मालक सिंह की गाड़ी पर सोमवार सुबह उस समय अंधाधुंध गोलियां चल गई जब वे अपने गांव से चीका की तरफ जा रहा था। इसी बीच गांव में एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए जैसे ही उसने गाड़ी मोड़ी तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दी। इस दौरान मालक सिंह अपना बचाव करने के लिए गाड़ी में ही लेट गए। मालिक सिंह ने बताया कि फायरिंग के दौरान आन-फानन में उन्होंने गाड़ी को खरकां की तरफ मोड़ा। मालक सिंह ने बताया कि हमलावरों ने अपने ऊपर लोई ओढ़ रखी थी।

मालक सिंह ने बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से दुश्मनी है। इससे पहले झगड़ा भी हुआ था। उन्हें इस बात की पूरी आशंका है कि उनके ऊपर करवाए गए हमले में उन लोगों का सीधा हाथ है। उन्होंने कहा कि इन लोगों से उनका कोई जमीनी विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब उन पर हमला हुआ तो इस मामले में उनके द्वारा तुरंत गुहला पुलिस को, डीएसपी गुहला, एसपी कैथल को सूचित कर दिया गया। जिसके तुरंत बाद पुलिस की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोलियों के खोल कब्जे में ले लिए। मालक सिंह ने यह भी बताया कि जिस जगह से उन्हें गोलियां मिलती हैं उन्हें उसकी भी जानकारी है और उन्होंने इस संबंध में जानकारी भी दी है।

उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर गांव के ही अमरेंद्र सिंह से पंजाब के समाना में अवैध हथियार बरामद हुआ था। जिसके चलते अमरेंद्र सिंह के खिलाफ पंजाब में एफआइआर भी दर्ज है। मालक ने बताया कि उन्हें जिन लोगों पर यह हमला करवाने का शक है। उनमें अमरेंद्र सिंह, मुखत्यार सिंह, काबल सिंह, गुरनाम सिंह, अमरीक सिंह, विक्की व भजन सिंह गांव मेघा माजरा शामिल हैं। जिनके खिलाफ गुहला थाना में शिकायत दी गई है।

गांव मस्तगढ़ में गोलिया चलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मैं खुद भी मौका स्थल पर गया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दो गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं।

शिव कुमार सैनी, एसएचओ, गुहला।

chat bot
आपका साथी