बंदूक की सफाई करते समय हादसा, कैथल नगर परिषद के उप प्रधान को लगी गोली, बेटी भी छर्रे लगने से घायल

जींद में बड़ा हादसा हुआ। जींद नगर परिषद के उप प्रधान के कंधे में गोली लगी। उनकी बेटी को भी छर्रे लगे। स्वजनों के मुताबिक बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चली। सुभाष जांगड़ा को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 12:03 PM (IST)
बंदूक की सफाई करते समय हादसा, कैथल नगर परिषद के उप प्रधान को लगी गोली, बेटी भी छर्रे लगने से घायल
शहर थाना पुलिस गोली चलने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

जागरण संवाददाता, जींद। जींद में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष जांगड़ा को रविवार रात को घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में कंधे में गोली लग गई। उसकी बेटी भी छर्रे लगने से घायल हो गई। घायल पिता-पुत्री को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से सुभाष जांगड़ा को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। स्वजनों का कहना है कि बंदूक की सफाई करने के दौरान अचानक गोली चल गई। शहर थाना पुलिस गोली चलने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार जींद के वार्ड छह के निवर्तमान नगर पार्षद व उपप्रधान सुभाष जांगड़ा व उसकी बेटी को रविवार देर रात को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया। यहां पर सुभाष जांगड़ा के कंधे में गोली लगी हुई थी और उसकी बेटी के छर्रे लगे हुए थे। पिता-बेटी को लेकर अस्पताल में पहुंचे स्वजनों ने बताया कि उनकी बंदूक लंबे समय से रखी हुई थी। रात को सुभाष जांगड़ा बंदूक की सफाई करने लगा। लेकिन उसे पता नहीं था कि बंदूक में गोली लोड है। इसके चलते अचानक ही गोली चल गई और उसके कंधे में जा लगी। उसके पास ही कमरे में मौजूद उसकी बेटी के छर्रे लग गए। पुलिस फिलहाल गोली चलने के कारणों की तह तक जाने के प्रयास में लगी हुई है। 

तीन साल पहले भी सुभाष जांगड़ा को मारी थी गोली  

सुभाष जांगड़ा को साढ़े तीन साल पहले रुपये के लेन-देन के विवाद में गोली मारी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 20 फरवरी 2018 को सुभाष जांगड़ा को गोली मारने के मामले में शिवपुरी कालोनी निवासी मनजीत को गिरफ्तार किया था। मनजीत व सुभाष जांगड़ा में रुपये का लेन-देन चल रहा था। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी