कैथल में देर रात मचा हड़कंप, अर्जुन नगर में चली गोलियां, 4 घायल

कैथल में देर रात अचानक फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। अर्जुन नगर में गोलियां चलीं। इस विवाद में चार लोग घायल हो गए हैं जिन्‍हें सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। लोगों की भीड़ जुट गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:24 AM (IST)
कैथल में देर रात मचा हड़कंप, अर्जुन नगर में चली गोलियां, 4 घायल
कैथल में फायरिंग के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

कैथल, जेएनएन। कैथल के अर्जुन नगर में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोग घरों के बाहर निकल आए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। गोलियों की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। इसमें चार लोग घायल हो गए।

आपसी रंजिश के कारण हुए झगड़े में अर्जुन नगर में एक परिवार के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन को गोलियां लगी हैं। जबकि एक अन्य लाठी व डंडों से घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से सतपाल ने बताया कि वे अर्जुन नगर मे रहते हैं। जहां उनके घर से अगली गली से एक परिवार के आठ से दस लोगों ने अचानक आकर फायरिंग कर दी। जिसमें लगभग 60 साल उम्र के नफे सिंह, राजेश, ईश्म सिंह व रघुबीर घायल हुए हैं। तीन को गोलियां लगी हैं। रघुबीर सिंह डंडों से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी दिलीप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत की। डीएसपी ने कहा कि मामूली रंजिश का मामला पता चला है। फिल्हाल पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही असली बात का पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी