Fire in Panipat : पानीपत कारपेट फैक्‍ट्री में आग से दहल गई 3 कालोनियां, लोगों ने घरों से भागकर बचाई जान

पानीपत में यूूनाइटेड एक्‍सपोर्ट हाउस में आग लग गई। आग आसपास के घरों में फैल गई है। लोगों को बाहर निकाला गया है। दमकल की 15 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं। एनएफएल से और गाडि़यों को बुलाया गया है। करीब पांच सौ लोगों को बाहर निकाला गया। विधायक भी पहुंचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:38 PM (IST)
Fire in Panipat : पानीपत कारपेट फैक्‍ट्री में आग से दहल गई 3 कालोनियां, लोगों ने घरों से भागकर बचाई जान
यूनाइटेड एक्‍सपोर्ट हाउस सहित आसपास के घरों में लगी आग।

पानीपत, [विनोद जोशी]। जाटल रोड स्थिति कारपेट की फैक्ट्री में आग लगी तो आसपास की तीन कालोनियां दहल गई। सुबह चार बजे कारपेट की फैक्ट्री में आग लग गई। जैसे ही लोगों को सुबह साढ़े 6 बजे आग लगने की सूचना मिली तो साथ लगती सुखीजा कालोनी व न्यू सैनी पुरा कालोनी के लोग सहम गए। जब पुलिस ने लोगों को घर खाली करने को कहा तो लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा गया। लोगों को जैसे-तैसे आसपास की दूसरी कालोनियों में जाकर शरण लेनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने न्यू सैनी पुरा पीपल वाली गली, सुखीजा कालोनी और आरके पुरम कालोनी के 100 से ज्यादा मकानों को खाली करवाया।

वहीं फैक्ट्री में लगी आग की वजह से सैकड़ों परिवार वालों के सपने को खाक में मिला दिया। दीपावली के लिए परिवार वालों ने कई सपने संजोए थे। फैक्ट्री के साथ-साथ आसपास के घरों में फैल रही आग से लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि जरूर सामान तो ले आएं, लेकिन दिवाली के सपने घर में लगी आग से खाक हो गए। किरायेदारों ने सड़क पर ही सामान निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: पानीपत में लगी आग ने खाक किए दिवाली के सपनें, परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल

20 से ज्यादा घरों तक पहुंची आंच

फैक्ट्री में आग लगने के बाद 20 से ज्यादा घरों तक आग पहुंच गई। इस दौरान घरों की दीवारों में दरार आ गई। कुछ मकान मालिकों की आंखों में आंसू आ गए। कहा कि त्योहार के समय ऐसी बर्बादी कभी नहीं देखी। जो नुकसान हुआ, वह कौन भरेगा।

नाश्ता भी नहीं कर पाए लोग

शुक्रवार को जैसे ही लोगों की आंख खुली तो पास की फैक्ट्री में आग लगी मिली। देखते ही देखते कुछ मिनटों में आग की लपटें कालोनियों की आ गईं। इसके बाद लोगों ने अपना मकान खाली करने में लग गए और नाश्ता भी नहीं कर पाए। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं की गई। खुद ही स्थिति को संभाला गया।

दीवारों को चीरकर निकली आग की लपटें

न्यू सैनी पुरम कालोनी में आग की लपटे आ रही थी। इस दौरान फैक्ट्री की दीवार का एक हिस्सा कालोनी की तरफ था। इसे आग की लपटों ने चीर दिया और आग फैलती चली गई। गनीमत रही की फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

100 से ज्यादा घरों को खाली करवाया गया

डीएसपी संदीप कुमार ने जागरण से बातचीत में बताया कि फैक्ट्री में गली आग की सूचना जैसी ही मिली तो आसपास के क्षेत्र से 100 से ज्यादा घरों को खाली करवाया गया। इस दौरान कोई भी फैक्ट्री के नजदीक न आए, इसके लिए जाटल रोड व तीन कालोनियों के मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया।

बाहर कुर्सी डाल कर बैठ गए

ज्योति ने जागरण से बातचीत में कहा कि जाटल रोड में ही फैक्ट्री के साथ लगते ही दुकान के उपर उनका घर है। सबकुछ बर्बाद हो गया। कुछ बाकी नहीं बचा। साथ ही पुलिस और दमकल ने घर से बाहर जाने को कहा है। घर में आग फैल रही है। ज्योति अपनी सास के साथ घर के बाहर हैं। ज्योति ने बताया कि हमारी आंखों के सामने हमारे सपने खाक हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी