पानीपत का फि‍र आग से सामना, इस बार कंबल फैक्‍ट्री धूं धूं कर जली, घरों तक में दहशत

पानीपत में एक बार फ‍िर आग से अफरातफरी मची। इस बार आग पानीपत के सनौली रोड पर देवपुरी रोड कंबल फैक्ट्री में लगी। आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। धुंआ आसपास घरों में पहुंचा लोग बाहर निकले।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:57 AM (IST)
पानीपत का फि‍र आग से सामना, इस बार कंबल फैक्‍ट्री धूं धूं कर जली, घरों तक में दहशत
पानीपत के सनौली रोड पर देवपुरी रोड कंबल फैक्ट्री में आग।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत का एक बार फि‍र से आग का सामना हुआ। सुविधा शोरूम में बड़ी आग लगी थी। अब कंबल फैक्‍ट्री धूं-धूंकर जल गई। सनौली रोड देवीपुरी कालोनी के लोग सोमवार की सुबह ठीक से नींद से जागे भी नहीं थे कि धुआं उनकी नाक-आखों में भरने लगा। लोग घर से बाहर की ओर भागे, पता चला कि गली में स्थित कंबल फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। कंबल फैक्ट्री व गोदाम का शटर बंद था। अंदर भयंकर आग लगने के कारण दीवारों से धुआं और लपटें बाहर निकल नहीं थी। सूचना मिलने पर सबसे पहले फैक्ट्री मालिक व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में रखे फायर स्ट्रिंगर से आग बुझाने का प्रयास किया, नाकाम रहे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। फैक्ट्री से कंबल सहित कच्चा माल बाहर निकाला गया। चंद मिनटों में दमकल टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री का शटर उखाड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया गया। तब तक काफी माल जलकर राख और मशीन बेकार हो चुकीं थी।

शार्ट सर्किट से आग

तीन दमकल वहां पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। नुकसान कितना हुआ, इसका अनुमान नहीं लग सका है।

पूरे मुहल्ले में धुआं ही धुआं

कंबल फैक्ट्री में लगी आग से पूरे मुहल्ले में धुआं ही धुआं हो गया। नाक के जरिए फेफड़ों तक धुआं पहुंचा तो लोगों का दम सा घुटने लगा। सभी लोग खांसने लगे। आखों में जलन होने पर लोग बार-बार आंखों को धोने लगे।

रिहायशी एरिया में चल रही फैक्ट्रियां

पानीपत में हैंडलूम-टेक्सटाइल का बिजनेस बड़े पैमाने पर है। कंबल, बाथमेट जैसे उत्पाद तो रिहायशी एरिया की पतली गलियों में भी बन रहे हैं। आग जैसी घटना होने पर वहां दमकल नहीं पहुंच पाती।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी