पानीपत में अर्जुन टेक्‍सटाइल फैक्‍ट्री में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप

पानीपत में एक के बाद एक आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस बार सनौली रोड पर धूप सिंह नगर में लगी आग। धुआं उठता देख शोर मचा। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। फायर फाइटिंग सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में बुलाई फायर ब्रिगेड टीम।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:47 AM (IST)
पानीपत में अर्जुन टेक्‍सटाइल फैक्‍ट्री में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप
पानीपत में फैक्‍ट्री में आग लगने की घटना।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सनौली रोड पर कुछ दिन पहले गंगापुरी कालोनी में आग लगी। अब सनौली रोड पर ही धूप सिंह नगर स्थित अर्जुन टेक्‍सटाइल में आग लग गई। धुआं उठता देख दौड़कर बाहर निकले श्रमिकों ने शोर मचा दिया। फैक्ट्री और आस-पास की फैक्ट्रियों से 35 सिलेंडर इकठ्ठे कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कामयाब नहीं हुए तो फैक्ट्री मालिक, दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

तरसेम गर्ग ने बताया कि गली नंबर आठ स्थित शीशपाल गर्ग की फैक्ट्री में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रमिक काम कर रहे थे। तभी क्लीपिंग सेक्शन में पड़े थ्रो माल से धुआं उठने लगा। आनन-फानन फायर फाइटिंग सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोदाम में पड़े माल में नीचे-नीचे आग सुलग रही थी। सूचना देने के लगभग 20 मिनट बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची।

लाखों का माल जला

श्रमिकों ने कुछ माल बाहर निकाल कर गली में डाल दिया। फिर भी लाखों रुपये का माल जल गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जला हुआ मिला सर्किट बोर्ड

आग पर काबू पाने के बाद कर्मचारियों ने गोदाम की जांच की तो एक सर्किट बोर्ड जला हुआ मिला। अनुमान है कि इसी सर्किट बोर्ड में शार्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी माल पर गिर गई होगी। जो बाद में आग में बदल गई।

सुविधा शापिंग मॉल  में भी लगी थी आग

जीटी रोड पर सुविधा शापिंग मॉल में कुछ दिन पहले आग लगी थी। आग लगने से पूरा मॉल जलकर खाक हो गया। करोड़ों का नुकसान हुआ था। अब इसे दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा

chat bot
आपका साथी