कुरुक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश हुआ। इसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए। करनाल से पिपली बुलाया गया था डमी ग्राहक। दलाल सेक्टर तीन के एक घर में अल्ट्रासाउंड करा छोड़ने आया पिपली। पुलिस ने दबोचा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:40 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार
भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश हुआ है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है, जबकि एक आरोपित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम काे चकमा देकर फरार हो गया। आरोपितों के कब्जे से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की गई है। आरोपितों ने स्वास्थ्य विभाग के डिकोये से अल्ट्रासाउंड करने की ऐवज में 35 हजार रुपये लिए हैं, फिलहाल जिनकी बरामदगी की जा रही है। आरोपित डिकोये को सेक्टर तीन के एक घर में अल्ट्रासाउंड के लिए ले गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस सदर में की है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

पीएनडीटी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डा. आरके सहाय व डा. रिषी ने बताया कि करनाल सिविल सर्जन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र में कोई व्यक्ति गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करता है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने डिकोये की पहचान एक दलाल से कराई, जिसके बाद दलाल ने डिकोये को मंगलवार पिपली चौक पर आने के लिए कहा। इसकी ऐवज में दलाल ने 35 हजार रुपये की मांग की। करनाल स्वास्थ्य विभाग टीम ने इसकी सूचना कुरुक्षेत्र जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह को दी।

डा. सुखबीर ने एक टीम गठित की। सुबह 11 बजे टीम डिकोये के साथ पिपली में पहुंच गई। यहां दलाल सूबे सिंह डिकोये को अपने साथ ले जाने के लिए पहुंचा। यहीं पर उसने 35 हजार रुपये नकद ले लिए। यहां से डिकोये को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर तीन के एक घर में ले गया। जहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया और उसे लड़का होने की बात कही। इसके बाद दलाल सूबे सिंह उसे वापस निमंत्रण पैलेस के पास छोड़ने के लिए आया। जहां स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सूबे सिंह ने पैसे का लेन-देन करने के लिए अल्ट्रासाउंड करने वाले मुख्य आरोपित अंबाला निवासी सोनू बजाज को भी वहीं बुला लिया। सोनू एक कार में वहां पहुंचा जहां उसके साथ एक निजी अस्पताल का एंबुलेंस चालक सुखदेव और जितेंद्र थे। पुलिस ने जैसे ही सोनू को दबोचा सुखदेव वहां से फरार हो गया। जबकि तीनाें आरोपितों को पुलिस अपने साथ पिपली थाना में ले गई। डा. रिषी ने बताया कि आरोपित सोनू के पास से पोर्टेबल मशीन भी मिली है, जबकि अभी पुलिस पैसे बरामद कर रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी