festive season Jind: मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी मांग, कारीगरों के चाक ने पकड़ी रफ्तार, दिख रहा लोगों का रुझान

कारीगर संदीप का कहना है कि इस वर्ष मिट्टी से बनाए जाने वाले बर्तन मूर्तियां की मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। मिट्टी के करवे होई के लिए भी लोगोंं की डिमांड आ रही है। मिट्टी के बर्तनों की तरफ लोगों का रुझान दोबारा से बढ़ रहा है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:59 AM (IST)
festive season Jind: मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी मांग, कारीगरों के चाक ने पकड़ी रफ्तार, दिख रहा लोगों का रुझान
बर्तनों की मांग बाजार में बढ़ने के कारण ये लोग लगातार काम कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, जींद। त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही सुस्त पड़े कारीगरों के चाक ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मांग बढऩे से कारीगर कलश एवं पूजा में उपयोग में आने वाले मिट्टी के बर्तन को बनाने में जुट गए हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कारीगर चाक पर काम करते देखे जा रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि नवरात्र में मिट्टी के बने बर्तनों की मांग बाजार में बढ़ने के कारण वे लोग लगातार काम कर रहे हैं।

पूरे परिवार के लोग बर्तन बनाने के काम में लगी है

उनका कहना है कि मिट्टी के बर्तनों की मांग पर्व-त्योहारों में अचानक बढ़ जाती है। खासकर नवरात्र से लेकर दीपावली तक मिट्टी के बर्तनों की मांग काफी रहती है। ऐसे में दिन-रात एक कर मिट्टी के बर्तन को बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में तथा उनके पूरे परिवार के लोग बर्तन बनाने के साथ ही उन्हें सुखाने, रंग करने व आग में पकाने का कार्य कर रहे हैं। 

मिट़टी के बर्तन, मूर्तियाें की बढ़ी मांग

कारीगर संदीप का कहना है कि इस वर्ष मिट्टी से बनाए जाने वाले बर्तन, मूर्तियां की मांग बाजार में बढ़ती जा रही है। मिट्टी के करवे, होई  के लिए भी लोगोंं की डिमांड आ रही है। मिट्टी के बर्तनों की तरफ लोगों का रुझान दोबारा से बढ़ रहा है। लोग चाइनिंज वस्तुओं को छोड़कर मिट्टी की तरफ दोबारा से रुझान बना रहे है। 

डिमांड के हिसाब से ही कार्य किया जा रहा है

कारीगर कृष्ण ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लोग मिट्टी की बर्तन खरीदना पसंद कर रहे हैं। मिट्टी की बर्तनों की इस वर्ष अच्छी डिमांड बढ़ रही है। पिछले वर्ष से 30 फीसदी अधिक डिमांड आई हुई है। करवा चौथ व होई के पर्व को लेकर मिट्टी के बर्तनों की ज्यादा डिमांड है। डिमांड के हिसाब से ही कार्य किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी