अंबाला में सूखे पत्तों से खिल रही हरियाली, स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह बन रही खाद

अंबाला को स्वच्छ बनाने के लिए अनोखा प्रयास। यह खाद गीले कूड़े और सूखे पत्तों से तैयार की जा रही है। अभी तक गीले कूड़े और सूखे पत्तों को इस्तेमाल खाद बनाने में नहीं लाया जा रहा था। खाद बनाकर पौधे और कृषि कार्य के उपयोग में लाया जा सकेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:54 PM (IST)
अंबाला में सूखे पत्तों से खिल रही हरियाली, स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह बन रही खाद
अंबाला में 52 टन कचरे को खाद बनाने के उपयोग में लाया जा रहा है।

अंबाला, जेएनएन। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज के क्षेत्र अंबाला छावनी को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। ताकि जिले को सबसे अच्छा बनाया जा सके। नगर परिषद द्वारा अंबाला छावनी के स्कूल, कालेज, पार्क, कालोनी आदि स्थानों पर खाद बनानी शुरू कर दी है।

खास बात यह है कि यह खाद गीले कूड़े और सूखे पत्तों से तैयार की जा रही है। अभी तक गीले कूड़े और सूखे पत्तों को इस्तेमाल खाद बनाने में नहीं लाया जा रहा था। लेकिन अब खाद बनाकर पौधे और कृषि कार्य के उपयोग में लाया जा सकेगा। अंबाला छावनी से रोजाना करीब 110 टन कूड़े का उठान होता है। इसमें करीब 52 टन कूड़ा गीला होता है। कूड़े को पार्कों में एकत्रित कर खाद के काम में लाया जाने लगा है। नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के पोर्टल पर भेजी गई अतिम रिपोर्ट में इस पहल को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने खाद की गुणवत्ता को भी दर्शाया है। 

घर-घर सक्षम युवा कर रहे जागरूक 

अंबाला छावनी के घर-घर में खाद बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि घर-घर में लोग गीले कूड़े से खाद बना सकें। इससे कूड़े का उठान भी कम होगा और पौधों के लिए खाद भी बन सकेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए करीब 40 सक्षम युवाओं की टीम को क्षेत्र में उतारा गया है। जो प्रतिदिन घर-घर जाकर खाद बनाने के तरीके लोगों बता रहे है। 

इन स्थानों पर बन रही खाद

जगह                            स्थान की संख्या

इंद्रा पार्क                       20

लालकुर्ती                      08

सामुदायिक केंद्र             07

स्कूल                          55 

रोटरी क्लब के पास       24

कालेज                        04

घर-घर खाद बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया

स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर रीतू शर्मा ने बताया कि अंबाला को स्वच्छ बनाने की पहल की जा रही है। घर-घर खाद बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। पार्क, स्कूल, कालेज में खाद बनाई जाने लगी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः परिवार से छिपकर लिखते थे गाने, अलग होने की आ गई थी नौबत, आज विदेशों में बिंदर दनौदा के गानों की धूम

यह भी पढ़ेंः धर्मनगरी की धरती से मंडियों में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से शुरू किया अभियान

chat bot
आपका साथी