डाक्टर पति कोरोना पॉजिटिव मिले तो सदमे में डाक्टर पत्नी ने फांसी का फंदा लगा दी जान

पानीपत में डाक्टर पति कोरोना पॉजिटिव मिले तो डाक्टर पत्नी 38 वर्षीय वीनू ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव सुशांत सिटी स्थित मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी गई। मकान को सैनिटाइज करने के बाद पीपीई किट पहन शव को फंदे से उतारा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:40 AM (IST)
डाक्टर पति कोरोना पॉजिटिव मिले तो सदमे में डाक्टर पत्नी ने फांसी का फंदा लगा दी जान
डाक्टर पति कोरोना पॉजिटिव मिले तो सदमे में डाक्टर पत्नी ने फांसी का फंदा लगा दी जान

जागरण संवाददाता, पानीपत : पानीपत में डाक्टर पति कोरोना पॉजिटिव मिले तो डाक्टर पत्नी 38 वर्षीय वीनू ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव सुशांत सिटी स्थित मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी गई। मकान को सैनिटाइज करने के बाद पीपीई किट पहन शव को फंदे से उतारा गया। डा.वीनू करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कालेज में डाक्टर थी।

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता के मुताबिक डा. वीनू के पति शहर के ही सनौली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डाक्टर हैं। कई दिन पहले उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। दूसरे कमरे में महिला डाक्टर दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हो गई थी। वीरवार रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए, लेकिन शुक्रवार सुबह काफी देर बाद तक भी घर में आइसोलेट पति को पत्नी दिखी नहीं। इस पर उन्होंने पत्नी व बच्चों के कमरे की ओर देखा तो पत्नी पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी का कहना है कि पति से पूछताछ और प्राथमिक जांच में अभी तक सामने आया है कि डाक्टर पति के पॉजिटिव आने के बाद से महिला डाक्टर सदमे में थी। इस कारण उसने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त करने जैसा कदम उठाया। महिला डाक्टर का मायका राजस्थान के जयपुर में है। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक की उम्र तीन व दूसरे की छह साल है। ऐसा न करें..क्योंकि हार रहा है कोरोना

खुद की जान लेने जैसा कदम बिल्कुल न उठाएं क्योंकि लोगों के हौसले के सामने कोरोना हार रहा है। पानीपत जिले में ही 24730 में से 18114 स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी घर और अस्पताल में भर्ती हैं, जो जल्द ठीक होंगे।

chat bot
आपका साथी