रजापुर में पिता-पुत्र पर ईंटों से हमला, 11 पर केस दर्ज

रजापुर गांव में रंजिश में पिता-पुत्र की पिटाई कर दी और ईंटों से हमला भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजापुर गांव के राम लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार रात दस बजे वह गांव में दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:06 AM (IST)
रजापुर में पिता-पुत्र पर ईंटों से हमला, 11 पर केस दर्ज
रजापुर में पिता-पुत्र पर ईंटों से हमला, 11 पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : रजापुर गांव में रंजिश में पिता-पुत्र की पिटाई कर दी और ईंटों से हमला भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजापुर गांव के राम लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार रात दस बजे वह गांव में दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में रंजिश में गांव के सुभाष ने पत्नी, पिता दिवानु, बेटे बिल्लू, बिल्लू की पत्नी, अजीत, चंद्रभान, महेंद्र, रणजीत, रकुवीर व अन्य कई लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया।

शोर मचाया तो उसका बेटा नीरज छुड़वाने आया। आरोपितों ने उसको भी पीटा और फिर दोनों पर ईंटें बरसाई। आरोपितों से उसे व स्वजनों को जान का खतरा है। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी 11 अक्टूबर को आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी थी। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी