किशोरी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, अब मां करने जा रही थी जिंदगी बर्बाद

यमुनानगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोरी की शादी 25 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। टीम ने पहुंचकर उसकी शादी रुकवाई। मां ने महिला थाने में हंगामा किया। किशोरी से उसका पिता दुष्कर्म कर चुका है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 07:52 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 07:52 AM (IST)
किशोरी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, अब मां करने जा रही थी जिंदगी बर्बाद
टीम ने किशोरी को बालकुंज छछरौली में भेज दिया।

यमुनानगर, जेएनएन। पहले सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब मां जबरन उसकी शादी 25 वर्षीय युवक से कर रही थी। बाल विवाह की सूचना महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी भानू गौड़ को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया।

किशोरी की मां ने महिला थाने में भी हंगामा किया और बेहोश हो गई। वह टीम को कह रही थी कि आज नहीं तो कल वह बेटी की शादी कर ही देगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने किशोरी को बालकुंज छछरौली में भेज दिया। वहीं दूल्हे से लिखित में लिया गया कि वह तब तक किशोरी से शादी नहीं करेगा जब तक उसकी उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती।

भानू गौड़ ने बताया कि फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी में शुक्रवार को बाल विवाह की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि दूल्हन की उम्र 14 साल है। जबकि दूल्हा 25 साल का था। किशोरी की शादी जबरन गुपचुप तरीके से की जा रही थी। इसलिए दूल्हे के साथ दो-चार लोग ही आए थे। उसकी मां बेटी की शादी करने पर उतारू थी। वह उसे थाने में लेकर गए तो उसने वहां पर भी हंगामा किया। इसलिए बच्ची को बालकुंज भेज दिया है। दूल्हा जिला अंबाला के उपमंडल बराड़ा के एक गांव का रहने वाला है।

दूसरे पिता ने किया था किशोरी से दुष्कर्म

जांच के दौरान पता चला कि जब किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर रखी है। किशोरी पहले पति की संतान है। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी जबरन शादी की जा रही है। सोतेला पिता उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है। इसकी शिकायत उसने थाने में दी थी। जिस पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आारोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह जेल में बंद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी