खाली खेत छोड़ने पर भी किसान को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

पहले मक्का कपास दाल आदि फसल की बिजाई पर ही मिलती थी। योजना के तहत किसानों को 25 जून तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:54 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:54 AM (IST)
खाली खेत छोड़ने पर भी किसान को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
खाली खेत छोड़ने पर भी किसान को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

जागरण संवाददाता, पानीपत : अब किसानों को धान न लगाकर खेत खाली छोड़ने पर भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ये राशि मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के तहत सात हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मिलेगी। पहले मक्का, कपास, दाल आदि फसल की बिजाई पर ही मिलती थी। योजना के तहत किसानों को 25 जून तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसे मेरी फसल, मेरा ब्योरा से भी जोड़ा जाएगा। विभाग ने खंड स्तर पर उक्त फसलों की बिजाई को लेकर टारगेट भी दिए हैं। इसमें मक्का 500 एकड, कपास 100 एकड़, दाल 40 एकड़, चारा 2000 एकड़ व बागवानी 2500 एकड़ शामिल है। जबकि जिले में पिछले साल 75 हजार हेक्टेयर के करीब धान की रोपाई हुई थी।

लगातार गिरता भू जल स्तर चिता का विषय बनता जा रहा है। प्रदेश में ज्यादातर किसान गेहूं व धान की खेती ही करते हैं। धान में पानी की लागत ज्यादा होती है। ऐसे में गिरते भू जल स्तर को बचाने के लिए सरकार ने किसानों को धान छोड़ अन्य फसल लगाने के प्रति प्रेरित करने के मकसद से मेरी पानी, मेरी विरासत योजना शुरू की। उक्त योजना के तहत धान को छोड़ खेत में अन्य फसल की बिजाई करने पर सरकार की तरफ से सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अबकी बार खेत खाली छोड़ने पर भी उक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं किसान

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. वीरेंद्र देव आर्य का कहना है कि मेरी पानी, मेरी विरासत योजना के तहत धान छोड़ अन्य फसलों की बिजाई के प्रति किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। धान की जगह कम पानी से होने वाली कपास, मक्का, दाल आदि फसलों की बिजाई कराने को लेकर खंड स्तर पर अधिकारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। किस खंड को कितना लक्ष्य मिला

खंड मक्का कपास दाल चारा बागवानी

पानीपत 150 10 8 400 400

इसराना 75 50 8 400 400

मतलौडा 75 10 8 400 400

बापौली 100 10 8 400 650

समालखा 100 20 8 400 650

chat bot
आपका साथी