विधायक के आने की सूचना पर पहुंचे किसान, नारेबाजी

संवाद सहयोगी इसराना ब्राह्मण माजरा गांव में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े किसान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:36 PM (IST)
विधायक के आने की सूचना पर पहुंचे किसान, नारेबाजी
विधायक के आने की सूचना पर पहुंचे किसान, नारेबाजी

संवाद सहयोगी, इसराना : ब्राह्मण माजरा गांव में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े किसानों ने फैक्ट्री के बाहर धरना दिया। दरअसल, सूचना आई थी कि विधायक प्रमोद विज व रामकुमार कश्यप उद्घाटन करने आ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों नहीं पहुंचे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून रद नहीं होते, उनका विरोध जारी रहेगा। भाजपा व जजपा के नेता जहां भी मिलेंगे, किसान उनका विरोध करेंगे। संयुक्त मोर्चा का आह्वान है कि भाजपा-जजपा के नेता सार्वजनिक कार्यक्रम न करें। इसके बावजूद बात नहीं सुनी जा रही। आगे खड़े किए बच्चे

फैक्ट्री के आगे कुछ बच्चों को भी खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, ज्यादातर ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया। ये किसान की भाषा नहीं : विज

विधायक प्रमोद विज ने जागरण से बातचीत में कहा कि जिस तरह से इंटरनेट मीडिया पर एक युवक ने बात की है, वो किसी किसान की भाषा नहीं हो सकती। इन लोगों को अब जनता भी समझ चुकी है। किसानों को बहकाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के भेष में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए हैं। जहां तक फैक्ट्री के उद्घाटन की बात है, उनका वहां जाने का कार्यक्रम निश्चित नहीं था। वह सुबह गुरुद्वारे में गए। इसके बाद करनाल गए थे।

chat bot
आपका साथी