Kisan Andolan: जींद में भाजपा की बैठक का विरोध, किसानों ने पार्टी कार्यालय घेरा, हंगामा

जींद में भाजपा की बैठक का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढ़ांडा बैठक लेने पहुंचे। किसानों ने पार्टी कार्यालय का घेराव कर दिया। मौके पर सुरक्षा बल तैनात हो गई है। किसान नारेबाजी कर रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 03:39 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 03:39 PM (IST)
Kisan Andolan: जींद में भाजपा की बैठक का विरोध, किसानों ने पार्टी कार्यालय घेरा, हंगामा
जींद में भाजपा की बैठक का विरोध करते किसान।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद में किसानों ने भाजपा के पार्टी कार्यालय का घेराव कर दिया है। मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल भी पहुंचा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सभी से शांति की अपील की जा रही है। कार्यालय में भाजपा की बैठक चल रही है। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा बैठक लेने आए हुए हैं।

किसानों ने भाजपा की बैठक का विरोध करते हुए जिला पार्टी का घेराव किया हुआ है। मौके पर एसपी वसीम अकरम और भारी संख्या में पुलिस तैनात है। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा दो दिन के प्रवास पर जींद आए हुए हैं और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।

काफी संख्‍या में पहुंच गए किसान

काफी संख्या में किसान कार्यालय के बाहर खड़े हुए हैं। जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस विधायक और भाजपा पदाधिकारियों को पीछे के रास्ते से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वीरवार को भी विधायक महिपाल ढांडा ने सांसद, विधायक, जिले से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और मंडलध्यक्षों की बैठक ली थी।

किसानों ने भाजपा की बैठक का विरोध करते हुए जींद में पार्टी कार्यालय का घेराव कर दिया। कार्यालय में आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। #KisanAndolan #KisanMahaPanchayat #FarmersProtest https://t.co/L3F1jNYNJV pic.twitter.com/3mQEq3I9bF— Anurag shukla (@Aanuragshukla) September 10, 2021

सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बावजूद किसानों ने किया विरोध

शुक्रवार को जैसे ही किसानों को भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में बैठक होने की सूचना मिली। खटकड़ टोल धरने से काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। कार्यालय के अंदर बैठक चल रही है और कार्यालय के बाहर किसान जमा है, जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा व जजपा नेताओं की इंट्री बैन की हुई है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा-जजपा के नेता बैठक और कार्यक्रम कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं हो जाते, भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा। किसान भाजपा नेताओं के कार्यालय से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी