समालखा से दिनभर चलता रहा किसानों का काफिला

दिल्ली घेराव करने निकला किसानों का जत्था दिनभर चलता रहा। शुक्रवार को कहीं किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने बीती रात गौतम होटल और हल्दाना बार्डर के पास अवरोधक लगाकर जल्थों को रोकने का प्रयास किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 09:54 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 09:54 AM (IST)
समालखा से दिनभर चलता रहा किसानों का काफिला
समालखा से दिनभर चलता रहा किसानों का काफिला

जागरण संवाददाता, समालखा : दिल्ली घेराव करने निकला किसानों का जत्था दिनभर चलता रहा। शुक्रवार को कहीं किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने बीती रात गौतम होटल और हल्दाना बार्डर के पास अवरोधक लगाकर जल्थों को रोकने का प्रयास किया था। हल्दाना बार्डर पर पानी की बौछार भी की, लेकिन किसान जाने से नहीं रुके। इधर-उधर के रास्ते से निकलते रहे।

जत्थे में शामिल लोगों ने शुक्रवार सुबह हल्दाना बार्डर के पास लगे अवरोधक को 7.55 बजे जेसीबी से हटा दिया। पुलिस किसानों पर सख्ती बरतने से बचती रही। भारी तादाद में होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। किसानों को रोकने का प्रयास नहीं ही किया। जीटी रोड जो बोले से निहाल, सत श्री अकाल, मोदी-खट्टर मुर्दाबाद आदि से गुंजायमान रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने बांटे फल

जत्थे में चल रहे किसानों को मुस्लिम समाज के लोगों ने जीटी रोड पर फल बांटे। ब्ल्यूजे के सामने पंजाबी और बैनीवाल पाना तो अनाज मंडी के सामने अन्य लोगों ने किसानों को सामान बांटे। जत्थे में चल रहे किसान खाद्य सामग्री, जलावन, पानी, बर्तन सहित सभी सामानों से लैस थे। सुबह के समय रोड के किनारे भोजन बनाने और खाने के बाद उन्होंने दिल्ली की ओर कूच किया। असुविधा के लिए सरकार और प्रशासन को कोसते रहे यात्री

आम यात्रियों के लिए जीटी रोड पूरी तरह बंद रहा। ट्रक, बस, ट्रैक्टर, कार आदि वाहनों के काफिले के बीच ही एंबुलेंस सहित एक-दो आम वाहन निकल रहे थे। किसान आंदोलन को लेकर जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम थी। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रैफिक को 70 माइल ढाबे के पास से महावटी रोड और दतौली की ओर भेजा जा रहा था। वाहनों के नहीं चलने आम लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर हुए। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। वे ड्यूटी पर नहीं आ सके। कई लोगों के जरूरी कार्य बाधित हुए।

chat bot
आपका साथी