अंबाला में 6 मंडियों पर किसानों ने लगाया जाम, भाजपा सांसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अंबाला में छह मंडियों में किसानों ने जाम लगा दिया। वहां भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी पहुंचे तो उनके खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। धान की खरीद न होने पर किसानों ने मंडियों के पास जाम लगाया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:04 PM (IST)
अंबाला में 6 मंडियों पर किसानों ने लगाया जाम, भाजपा सांसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अंबाला शहर स्थित अनाज मंडी के सामने किसान धरने पर बैठे हुए।

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला की आठ अनाज मंडियों  में से छह पर किसानों ने जाम लगा दिया जबकि छावनी की मोहड़ा मंडी में किसानों ने धरना दिया। शहजादपुर में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी नारेबाजी के बाद वापिस लौट आएं। किसानों ने धान की खरीद न होने पर रोष प्रकट किया। दिनभर किसान सड़क पर बैठे रहे, लेकिन शाम को साहा अनाज मंडी, नारायणगढ़, भरेड़ी कलां मंडी और शहजादपुर में अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरने को हटा दिया। अंबाला शहर अनाज मंडी में कोई भी अधिकारी किसानों को आश्वासन देने नहीं पहुंचा। जिस कारण किसानों का धरना जारी है।

घोषणा के बावजूद नहीं बिक रहा धान

सरकारी घोषणा के बाद चौथे दिन भी अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। धान की खरीद न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाने को लेकर 11 बजे अपील की थी, लेकिन हताश किसानों ने सुबह आठ बजे ही जाम लगा दिए। क्योंकि अनाज मंडियों में किसान पहले ही धान बेचने के लिए पहुंचे हुए थे। किसानों में रोष है कि सरकारी घोषणा कर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है, वास्तविकता में धान की बेकद्री की जा रही है।  हालांकि पुलिस ने अन्य रूटों से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है।

शहर अनाज मंडी के बाहर धरना जारी

भारतीय किसान यूनियन के सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शहर अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे परेशान होकर किसानों ने अंबाला-हिसार रोड पर जाम लगाया है। दूसरी ओर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने यातायात को मानव चौक से कचहरी चौक से अग्रसेन चौक पर सुचारू किया।

अपनी मांगों को लेकर मंडी गेट पर किसानों ने किया प्रदर्शन

धान की खरीद शुरू करने की मांग को लेकर छावनी की नई अनाज मंडी मोहड़ा में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने कहा कि सरकार किसान व आम जनता के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य का वर्णन कानून में करे। मंडियों को खत्म न किया जाए, अदालती कार्यवाही का किसान का अधिकार बरकरार रहे और धान से बिना शर्त खरीद सरकार शुरू की जाए। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार ङ्क्षसह ने कहा कि अन्नदाता मांगों के लिए सड़कों पर है।

नारायणगढ़ में भी लगाया जाम

नारायणगढ़ कस्बा में गुस्साए किसानों ने सिविल अस्पताल रोड जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़ती भी धरना में पहुंचे। इसी तरह भरेहडी कला में भी किसानों ने लिंक रोड जाम किया। लेकिन शाम को अधिकारी के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटा दिया। अनाज मंडी के सामने किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दी थी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम डा.वैशाली और डीएसपी ने मौके पर पहुंच समझाया। जिसके बाद किसानों ने जाम हटाया।

साहा में भी किसानों का विरोध प्रदर्शन

साहा गेट पास न मिलने को लेकर साहा अनाज मंडी के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा। प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन अंबाला प्रधान मलकीत सिंह ने की। गेट पास नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। गुस्साए किसानों ने 10 बजे जाम लगा दिया था। जो 6 घंटे लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। डीएसपी रजनीश शर्मा और साहा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। आश्वसन के बाद किसानों ने 4 बजे धना हटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रति आढ़ती को 5 गेट पास दिए जाएंगे।

नारे से सांसद सैनी लौट वापस

दोपहर को कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी अनाज मंडी शहजादपुर के गेट नंबर 2 पर पहुंचे। इसी दौरान किसानों ने उनके व सरकार के खिलाफ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिस पर नायब ङ्क्षसह सैणी का काफिला वापस चला गया। रोड जाम में बैठे किसानों का कहना था कि यदि सांसद कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी मंडी शहजादपुर में आते हैं तो किसान अंदर जाकर उनका विरोध करते।

chat bot
आपका साथी